एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: यूपी की इस सीट पर बीजेपी ने बदला उम्मीदवार, जानें अब किसे मिला टिकट

UP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस बार बीजेपी ने अपने एक मौजूदा सांसद और उम्मीदवार की जगह नए प्रत्याशी का एलान किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी एक और सूची जारी की है. इस बार बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 13 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने बाराबंकी के उम्मीदवार की जगह अब दूसरा उम्मीदवार उतारा है. 

दरअसल, बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत ने कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की थी. इसके साथ ही उपेंद्र रावत ने निर्दोष साबित होने तक सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ने की बात भी कही थी. 

उपेंद्र सिंह रावत अभी बाराबंकी सीट से भाजपा के सांसद हैं और उन्हें पार्टी की तरफ से फिर से यहीं से उम्मीदवार बनाया गया था. लेकिन अब उनकी जगह बीजेपी ने राजरानी रावत पर भरोसा जताया गया है.

BJP Candidate List: 8 बार के BJP सांसद की राजनीति का अंत! संघ से जुड़े पूर्व मंत्री को बनाया प्रत्याशी

सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा- बीजेपी सांसद
उपेंद्र सिंह रावत ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, ''मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है, जो डीपफेक एआई तकनीक द्वारा जनरेटेड है, जिसकी एफआईआर मैंने दर्ज करा दी है, इसके संदर्भ में मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवायी जाए. जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा.''

बीते दिनों लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से जारी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उपेंद्र रावत का भी नाम शामिल था. उन्हें बाराबंकी से पार्टी ने उम्मीदवार बनाने की घोषणा किया था. लेकिन नाम की घोषणा होने के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे. वहीं, सांसद प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने इस कथित अश्लील वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget