एक्सप्लोरर

सपा में शामिल हुए BJP-बीएसपी और कांग्रेस समेत कई दलों के नेता, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

UP News: समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में सबसे प्रमुख नाम हैं, बदरूद्दीन खान, जो राज्यसभा में सेवाएं दे चुके हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों के साक्षी रहे हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुएगुरुवार को भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और लोकदल समेत कई दलों के दिग्गज नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली.
 
समाजवादी पार्टी कार्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सभी नेताओं ने अखिलेश यादव को देश का भविष्य बताते हुए 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया. अखिलेश यादव ने सभी नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि ये लोग पार्टी को और ताकत देंगे. उन्होंने कहा, “अब परिवर्तन तय है. आने वाले समय में और भी साथी हमारे साथ जुड़ेंगे और समाजवादी आंदोलन को मजबूत करेंगे.”
 
इन दिग्गजों ने ली सदस्यता

सपा में शामिल होने वालों में सबसे प्रमुख नाम हैं, बदरूद्दीन खान, जो राज्यसभा में सेवाएं दे चुके हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों के साक्षी रहे हैं. उनके साथ युवा लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा और उनके समर्थक भी सपा में शामिल हुए.
 
बसपा छोड़कर बांदा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, कमलेश श्रीवास, राजा राम वर्मा, संतोष तिवारी और कृष्णानंद पांडेय ने भी पार्टी की सदस्यता ली. इनके अलावा रोहित अवस्थी, हर्ष सोनकर, आर्यन सोनकर, आज़ाद अली, रीना गुप्ता, सुमित्रा विश्वकर्मा, शिवानी अवस्थी, ननकई अवस्थी, राज सोनकर और विपिन कांत जैसे कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सपा में आस्था जताई.
 
सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव

इस मौके पर अखिलेश यादव को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. मशहूर शायर स्व. बेकल उत्साही के पुत्र कुंवर अज़ीज़ उत्साही ने ‘वतन के तराने’ नामक पुस्तक भेंट की. समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेता लालचंद गौतम ने उन्हें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की.

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भावनात्मक अपील करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “हम अपने नेताओं की तुलना किसी दिव्य महापुरुष से न करें. ये सम्माननीय लोग किसी तुलना से बहुत ऊपर होते हैं.”
 
पीडीए हेल्पलाइन की सराहना

इस मौके पर सपा प्रमुख ने मनोज कुमार (पूर्व न्यायाधीश व लोकसभा प्रत्याशी) द्वारा शुरू की गई पीडीए हेल्पलाइन की भी सराहना की, जो आमजन की समस्याओं के समाधान में जुटी है.
 
इस आयोजन में पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, सांसद राजीव राय, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह, विधायक आशु मलिक, पूर्व एमएलसी संजय लाठर, सलामुतउल्ला और अवलेश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे.
 
गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद यूपी की राजनीति में नया माहौल बना है. समाजवादी पार्टी के जनाधार और लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ है. ऐसे में दूसरे दलों के नेताओं का सपा की ओर झुकाव बताता है कि राज्य में राजनीतिक हवा तेजी से करवट ले रही है. 2027 के चुनाव को लेकर सपा पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है. पार्टी की रणनीति पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को जोड़कर व्यापक समर्थन हासिल करने की है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget