एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections: बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार किया घोषित, इस दिग्गज नेता को बनाया कैंडिडेट

Rajya Sabha By-Election 2023: यूपी से राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का 26 जून को दिल्ली में 72 साल की उम्र में निधन हो गया था. इसके बाद यूपी में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर 15 सितंबर को उपचुनाव है.

UP Rajya Sabha By-Election 2023: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) को प्रत्याशी बनाया है. दरअसल, चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में वरिष्ठ बीजेपी नेता हरद्वार दुबे (Hardwar Dubey) के निधन के वजह से खाली हुई सीट पर 15 सितंबर को यूपी से राज्यसभा के लिए उपचुनाव कराने की घोषणा की थी. चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें योग्य उम्मीदवारों से नामांकन आमंत्रित किए गए थे.

चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर है और नामांकन की जांच अगले दिन की जाएगी. नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 सितंबर है. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी. यूपी से राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का 26 जून को दिल्ली में 72 साल की उम्र में निधन हो गया था.

यूपी के डिप्टी सीएम रह चुके हैं दिनेश शर्मा

बता दें कि दिनेश शर्मा 2017 से 2022 के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में यूपी के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं. दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी 1964 को लखनऊ में हुआ था. लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य के प्रोफेसर दिनेश शर्मा लगातार दो बार लखनऊ के मेयर रहे हैं. दिनेश शर्मा को सबसे पहले साल 1987 में लखनऊ विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के तौर पर चुना गया था. इसके बाद 1991 में प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था. फिर साल 1993 से 1998 तक बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहे. बीजेपी सरकार बनने पर इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर यूपी पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था. साल 2006 में पहली बार दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर चुने गए थे.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपुचनाव में वोटिंग से पहले फंसा पेच, 'राजभर' बिगाड़ेंगे बीजेपी का खेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget