एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर बिफरी बीजेपी, ब्रजेश पाठक बोले- दंगे की आग में झोकना चाहते हैं

UP में BJP कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर बिफर गई है. बीजेपी ने कहा है कि वह प्रदेश को आग में झोकना चाहते हैं.

Rahul Gandhi In Hathras: उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस में चार साल पहले हुए रेपकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिले का दौरा करने वाले हैं. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस पर बिफर गए हैं. राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आये दिन राहुल गांधी उलूल --जललू हरकत करते रहते हैं. राहुल गांधी दिग्भ्रमित हैं. वह पूरी तरह से डिरेल हो चुके हैं. हाथरस मामले को सीबीआई देख रही है. एक ओर जहां प्रदेश आगे बढ़ रहा है तो वहीं कांग्रेस नेता राज्य को दंगों और हिंसा की आग में झोकना चाहते हैं. 

इसके अलावा राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर कहा कि वो राजनीति कर रहे हैं. राहुल गांधी पर तो इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को ही विश्वास नहीं है. जॉर्ज सोरोस के साथ लगातार कांग्रेस का कनेक्शन जुड़ रहा है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें हाथरस जिले के बहुचर्चित हाथरस बिटिया कांड के पीड़ित परिवार को सरकार की घोषणा के मुताबिक सरकारी आवास तथा नोकरी नहीं मिली है .इन घोषणाओं को पूरी करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है.अलवत्ता इस केस में दो मार्च 2023 को कोर्ट का फैसला हो चुका है. विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट की अदालत ने इस मामले में आरोपी 4 युवकों में से 3 को बरी कर दिया था और एक आरोपी संदीप को आजीवन कारावास तथा ₹50 हज़ार जुर्माने की सजा सुनाई थी.इस फैसले के बाद से बिटिया पक्ष संतुष्ट नहीं है.

हाथरस रेप केस: 4 में से 3 आरोपी हो चुके बरी, फैसले से पीड़ित परिवार खुश नहीं, पूरी नहीं हुई ये मांग

बिटिया पक्ष की वकील का कहना था कि वह इस फैसले को लेकर हाईकोर्ट में अपील करेंगे. इसमें कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ हुआ है.तब बिटिया की भाभी ने भी कोर्ट के निर्णय पर संतुष्टि नहीं जताई थी. उसका कहना था कि वह चारों की सजा पर ही संतुष्ट होंगे और मृतका की अस्थियों का विसर्जन तभी करेंगे. बिटिया के परिजन भी इस फैसले को लेकर हाईकोर्ट में अपील कर चुके हैं.

14 सितंबर 2020 को हाथरस के गांव में एक दलित युवती के साथ दरिंदगी हुई थी और उसे जान से मारने की कोशिश हुई थी .इलाज के दौरान युवती ने 29 सितंबर 2020 को अपना दम तोड़ दिया था इस मामले के गांव के चारों आरोपी युवक जेल भेजे गए थे. सीबीआई ने मामले की जांच करके चारों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी.जिस पर सुनवाई के बाद यह निर्णय आया था .

अलबत्ता सीआरपीएफ की टुकड़ी रोजाना की तरह परिवार की सुरक्षा में रहती है .पीड़ित परिवार घटना के बाद से ही गांव के बाहर सरकारी आवास और सरकारी नौकरी की मांग कर रहा था लेकिन शासन की ओर से अभी तक परिवार को यह मदद नहीं दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget