एक्सप्लोरर

UP Politics: कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से पार्टी आलाकमान नाराज, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दी ये चेतावनी

Mission 2024: बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है, इसकी बानगी कानपुर से आई इस रिपोर्ट में दिख रही है. बीजेपी सूत्रों की मानें तो केंद्रीय समिति की नजर सीधे बूथ स्तर पर पर है.

Kanpur News: यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए मिशन 2024 (Mission 2024) पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व काफी गंभीरता से काम कर रहा है. पार्टी आलाकमान किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. पीएम (PM) के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कानपुर बीजेपी में लापरवाही सामने आई थी. बूथ स्तर की खराब रिपोर्ट पर पार्टी की केंद्रीय समिति ने संज्ञान लेते हुए इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी है. 

बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है, इसकी बानगी कानपुर से आई इस रिपोर्ट में दिख रही है. बीजेपी सूत्रों की मानें तो मन की बात कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय समिति की नजर सीधे बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर है. इसमें कोई भी लापरवाही की गुंजाइस नहीं छोड़ रहे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सामाजिक मुद्दों पर मन की बात कार्यक्रम करते हैं. बीजेपी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक इसे सुनकर इससे प्रेरित होते हैं. लेकिन, कानपुर में इस कार्यक्रम को लेकर उदासीनता की खबर सामने आई. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय समिति ने प्रदेश के पदाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजकर कड़ी आपत्ति जताई है.

केंद्रीय समिति की आपत्ति के बाद बैठक
केंद्रीय समिति की आपत्ति के बाद बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को गुरुवार को कानपुर पहुंच पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम को लेकर जो दिशा निर्देश हैं, उनका ठीक ढंग से पालन किया जाए. 

जानिए क्या है मामला
दरअसल, खबर ये है कि मन की बात कार्यक्रम कानपुर की चार विधानसभा क्षेत्र फिसड्डी साबित हुई थी. बीजेपी कार्यकर्ताओं के इस रूख से केंद्रीय समिति खासा नाराज हुई. जब पार्टी के द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम देखते हुए कार्यकर्ताओं की फोटो अपलोड नहीं की गई. केंद्रीय समिति ने इस बाबत प्रदेश समिति को पत्र भेजकर स्थिति में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए. केंद्रीय समिति के रुख को देखते हुए बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह कानपुर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. हालांकि, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील बजाज इस मामले को तूल न देने और तकनीकी खामी बताकर टाल मटोल करते दिखे.

अपलोड करनी थी फोटो
जानकारी हो कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनने में कल्याणपुर, सीसामऊ, गोविंद नगर और आर्य नगर विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़े हुए नजर आए. 29 जनवरी को मन की बात सुनने के लिए कार्यकर्ताओं को एक लिंक भेजा गया था. इसी लिंक पर 11 से 11:30 तक बूथ की फोटो अपलोड की जानी थी. लेकिन, कमेटी ने जो रिपोर्ट भेजी उसमें बताया गया कि कानपुर के कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उदासीनता देखने को मिली. कल्याणपुर के 339 में 13 बूथ, सीसामऊ के 275 में 11 बूथ, गोविंद नगर के 350 में 22 बूथ की फोटो ही अपलोड की गई. इसके बाद बीजेपी आलाकमान हरकत में आया और बूथ स्तर पर हो रही खामियों को दूर करने के ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें: UP Politics: मिशन 2024 को लेकर बीजेपी ने तैयार किया मास्टर प्लान, इन जातियों का सर्वे कराएगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget