एक्सप्लोरर

यूपी में BJP के सहयोगियों की सरकार के साथ तालमेल नहीं! केशव प्रसाद मौर्य को मिल रहा साथ

यूपी में लोकसभा चुनाव की हार के बाद से बीजेपी में सियासी हलचल थमने का नाम ही नहीं ले रही है. अब बीजेपी के सहयोगियों ने भी सरकार के साथ तालमेल और शासन में सुनवाई न होने का मुद्दा उठाया है.

UP News: यूपी में बीजेपी की हार के बाद अब मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. अब बीजेपी के संगठन स्तर तक बदलाव की अटकलें तेज हैं और दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सियासी पारा हाई है. इस बीच विरोधी दलों के नेता भी जुबानी हमला बोलने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो बीजेपी के सहयोगियों और सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसकी शिकायत भी की गई है. 

सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी के सहयोगियों का साथ मिल रहा है. यूपी में बीजेपी के सहयोगियों ने भी सरकार के साथ तालमेल और शासन में सुनवाई नहीं होने का मुद्दा उठाया है. सहयोगियों की शिकायत बीजेपी नेतृत्व तक भी पहुंच गई है. वहीं दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक में संगठन से कोई वरिष्ठ पदाधिकारी नहीं है, जबकि महामंत्री संगठन धर्मपाल लखनऊ में हैं.

यूपी सियासी घटनाक्रम के बीच मंत्री और अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल का अपने ही विभाग के अफसरों को लिखा पत्र वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने अपने महकमे के चार कॉलेजों के नाम बदलने की बात कही है. महीना भर से ज्यादा बीतने के बावजूद विभाग से कोई उत्तर नहीं दिया गया गया है.

यूपी उपचुनाव को लेकर सीएम योगी के आवास पर अहम बैठक शुरू, मंत्रियों से मांगा फीडबैक

आरोपों पर मंत्री संजय निषाद का दावा
जबकि अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी में अंदरूनी कलह का आरोप लगाने के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद , "ऐसा कुछ भी नहीं है कोई कलह नहीं है. सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं. अगर काम नहीं हो रहा होता, तो उत्तर प्रदेश में विकास कैसे होता? 24 कैरेट का सोना बहुत मुश्किल से मिलता है. एक आधा कैरेट कम हो तो सोने की कीमत थोड़ी न घट जाती है."

बीजेपी के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मेरा राजनीति में लगभग 44 सालों का अनुभव है. मैंने उत्तर प्रदेश भाजपा में जो आज स्थिति उत्पन्न हुई है इससे पहले कल्याण सिंह जी के समय देखी थी. उस समय कल्याण सिंह बहुत मजबूत हो गए थे और उनको हटा दिया गया था. आज उत्तर प्रदेश भाजपा में वैसी ही स्थिति है. अब देखना यह है कि कौन कल्याण सिंह बनता है और कौन उस स्थिति से निकलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget