एक्सप्लोरर

नोएडा: मात्र 30 रुपये के विवाद में बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर दाग दी गोली

नोएडा में एक्सप्रेस वे थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन को मामली विवाद के चलते गोली मार दी. घटनाक्रम के मुताबिक हमलावरों ने पेट्रोल भराने के बाद 30 रुपये कम दिये थे, जिसे लेकर काफी बहस हो गई थी

नोएडा. नोएडा के एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवारों ने सेल्समैन को गोली मार दी. दो युवक मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डलवाने आए थे, उन्होंने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया और सेल्समेन को 70 रुपये देने लगे. इसी बात को लेकर सेल्समैन और युवकों में बहस हो गई. बहस के दौरान बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी और फरार हो गए. आनन-फानन में सेल्समैन को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है.

30 रुपये न देने पर हो गई बहस

नोएडा में बदमाश बेखौफ हैं और बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला उस समय देखने को मिला. जब नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 133 में पेट्रोल पंप पर दो युवक मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे और युवकों ने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए बोला. सेल्समैन पंकज ने बाइक में पेट्रोल डाल दिया और युवक उसको 70 रुपये देने लगे. पंकज ने उनसे 100 रुपये देने की बात कही.

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी

इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक पंकज पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में पंकज को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पेट्रोल पंप पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों हमलावरों की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस के अनुसार पूरा विवाद केवल पेट्रोल भरवाने के पैसे को लेकर हुआ था और यह केवल 30 रुपये का था.

ये भी पढ़ें.

मुजफ्फरनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यूपी: हमीरपुर में भू-समाधि के नाम पर साधू भक्तों को दिखा रहा था चमत्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Embed widget