एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बिजनौर की इस सीट पर अपनी दावेदारी को लेकर आमने सामने आए सपा और RLD के प्रत्याशी, जानें- पूरा मामला

UP Elections: बिजनौर में सपा के गठबंधन के तहत दोनों प्रत्याशी अपने टिकट का दावा करते हुए आमने सामने नजर आ रहे हैं.

UP Assembly Election 2022: बिजनौर सदर सीट से सपा का गठबंधन दोनों प्रत्याशी अपने टिकट का दावा करते हुए आमने सामने नजर आ रहे हैं. सपा प्रत्याशी का कहना है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें बिजनौर सदर सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने के निर्देश मिले हैं. जबकि गठबंधन के प्रत्याशी का कहना है कि जयंत चौधरी ने उन्हें इस सीट से सिंबल देखकर चुनावी मैदान में उतारा है. बहरहाल दोनों प्रत्याशी अपनी दावेदारी को लेकर आमने सामने नजर आ रहे हैं.

बिजनौर सदर सीट से जयंत चौधरी ने डॉक्टर नीरज चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाते हुए उन्हें सिंबल जारी कर चुनावी मैदान में उतरने के लिए प्रत्याशी बनाया है. जबकि दूसरी तरफ सपा के डॉ. रमेश तोमर का कहना है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने उन्हें सपा के सिंबल पर बिजनौर सदर सीट से प्रत्याशी बनाकर जनता के बीच में भेजने का काम किया है. इस दावे को लेकर दोनों पार्टी के प्रत्याशी अपने को सदर सीट से प्रत्याशी बता रहे हैं. बरहाल इस सीट को लेकर आरएलडी के जिलाध्यक्ष अदनान का कहना है कि इस सीट से गठबंधन ने डॉक्टर नीरज को अपना प्रत्याशी बनाया है और टिकट को लेकर चल रहे संशय कुछ ही घंटों में दूर हो जाएगा. इस सीट से गठबंधन का प्रत्याशी कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर नीरज चौधरी ही हैं.

रमेश तोमर ने किया ये बड़ा दावा

उधर इस सीट से डॉ रमेश तोमर ने अपने दावेदारी बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उन्हें पार्टी का सिंबल दिया गया है. जैसा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश हुआ है उसी के आधार पर वह चुनावी मैदान में उतर कर जनता के बीच में जाएंगे और जल्द ही नामांकन करा के चुनावी मैदान में होंगे. सपा प्रत्याशी उनका भी साफ तौर से कहना है की टिकट संशय को लेकर जो भी चल रहा है, उसमें जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला है वह उन्हें स्वीकार है. जब उन्हें प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा गया है तो वह चुनाव में नामांकन कराएंगे.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: हरिद्वार में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी, जानें उम्मीदवारों को किन नियम और निर्देशों का रखना होगा ध्यान

Uttarakhand Election 2022: बीजेपी में टिकट को लेकर बन चुकी है अंतिम राय, जानिए- कब आएगी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget