एक्सप्लोरर

ट्यूशन टीचर ने 12वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी पुलिस

UP News: बिजनौर में ट्यूशन टीचर पर 12वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Bijnor News: भारतीय संस्कृति में शिक्षक को भगवान का रूप कहा जाता है और इतना ही नही शिक्षक समाज को सुधारने में भी अहम भूमिका निभाता है. लेकिन यूपी के बिजनौर में एक ऐसे शिक्षक की करतूत समाज के सामने बेनकाब हुई है, जिसने अपनी ही शिष्या छात्रा को ट्यूशन पढ़ने के दौरान उसके साथ छेड़छाड की. छात्रा के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया. साथ ही थाने पहुंचकर ट्यूशन टीचर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई.

दरअसल, बिजनौर के स्योहारा का आरएसपी इंटर कॉलेज जो काफी पुराना है. 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा कॉलेज में पढ़ने के बाद टीचर के घर पर ट्यूशन पढ़ने भी जाती थी. छात्रा को अकेली देख टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. टीचर के चुंगल से बचकर छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंचे और सारी घटना से परिवार वालों को अवगत कराया. गुस्साए परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया. साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई. पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने टीचर के खिलाफ दर्ज किया केस

इस संबंध में सीओ धामपुर सर्वम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज थाना स्योहारा पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी बेटी के साथ उसके ट्यूशन टीचर ने 27 सितंबर यानी कल दोपहर लगभग 3.30 बजे जब वो ट्यूशन पढ़ने गई थी, तो उसके साथ छेड़खानी की घटना कारित की है. सूचना पर थाना स्योहारा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, साक्ष्य के क्रम में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में हुई तेज बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, कई जगह हुआ जलभराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों को समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों को समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget