एक्सप्लोरर

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, आरक्षण सुधार के नाम पर आरक्षण समाप्ति का षड्यंत्र पीडीए समाज के खिलाफ एक और गहरी साजिश है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण सुधार के नाम पर आरक्षण समाप्त करने की साजिश रची जा रही है. जोकि PDA समाज के खिलाफ एक बड़ी साजिश है. 

इसको लेकर अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "आरक्षण सुधार के नाम पर ‘आरक्षण समाप्ति’ का षड्यंत्र पीडीए समाज के ख़िलाफ़ एक और गहरी साज़िश है.आरक्षण पीडीए का अधिकार है किसी की इच्छा का विषय नहीं." 

उन्होंने आगे लिखा, "भाजपा व उनके संगी-साथी समय-समय पर जिस तरह कभी ‘समीक्षा’ तो कभी ‘सुधार’ जैसे अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर आरक्षण का विरोध करते हैं या कभी ‘क्रीमीलेयर’ की बात करते हैं या ‘आरक्षण त्यागने’ की सलाह देते हैं, वो सदियों से शोषित-वंचित लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार की हक़मारी की लगातार की जा रही कोशिश के अलग-अलग मुखौटे हैं. आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा!"

यह भी पढ़ें: संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन 

21 अगस्त को 'आरक्षण सुधार आंदोलन' के बैनर तले देशभर से सवर्ण समाज के लोग इक्कठा हुए और जातिगत आरक्षण खत्म कर योग्यता आधारित या आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत की. यही नहीं आज एक प्रतिनिधिमंडल  लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात की, जिसके बाद राजनीति गरमा गयी. डिप्टी सीएम ने इस मुद्दे को केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखने की बात कही है.

तूल पकड़ सकता है मामला 

आरक्षण को लेकर पहले भी राजनीति गरमा चुकी है और एक बार इस मुद्दे को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है. सपा के साथ ही कांग्रेस भी लगातार सामाजिक न्याय की बात करती है. और इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरती है ऐसे में बीजेपी के लिए इस मुद्दे पर कोई भी कदम जोखिम भरा हो सकता है. लेकिन अभी तक इस मुद्दे पर बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

About the author जय प्रकाश

जय प्रकाश एक अनुभवी हिंदी पत्रकार, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सामाजिक-राजनीतिक विषयों के गहन विश्लेषक हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. समाचार लेखन, स्टोरीटेलिंग, वीडियो स्क्रिप्ट, SEO आधारित कंटेंट और डिजिटल मीडिया रणनीति उनकी प्रमुख विशेषज्ञताएं हैं. निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता के माध्यम से वे समाज तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
Advertisement

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget