एक्सप्लोरर

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश

NSUI प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता परिवर्तन स्थल से आगे बढ़े. करीब 300 मीटर दूर बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को जेन-जी के समर्थन में NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे. परिवर्तन चौक से विधानसभा होते हुए राजभवन तक करीब 2 किलोमीटर से अधिक का मार्च निकाला जाना था.

NSUI प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता परिवर्तन स्थल से आगे बढ़े. करीब 300 मीटर दूर बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया. इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बसों से ईको गार्डन भेज दिया.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

पुलिस पर गंभीर आरोप  

पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि इस सरकार में पेपर लीक हो रहे है. उसका अगर छात्र विरोध कर रहे हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता दिखा रही है. पुलिस की अगर इतनी ही मुस्तैद होती तो पेपर लीक नहीं होता और शायद ये आंदोलन भी नहीं होता. अमिता शाह के इस्तीफे तक ये आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जंतर-मंतर पर जेन-जी छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई से युवाओं में आक्रोश है. इसी के विरोध में NSUI ने प्रदर्शन किया और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई.

प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेजा 

प्रदर्शन में कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगीड़ और अब्दुल हन्नान समेत कई नेता शामिल हुए. सांसद राकेश राठौर और पूर्व MLC दीपक सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मार्च में मौजूद रहे. सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने ईको गार्डन भेज दिया.

NSUI के प्रदर्शन से स्पष्ट है कि छात्रों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मुखर है. कल भी राहुल गांधी ने दिल्ली में साहिल लोचब की गिरफ्तारी को लेकर डीसीपी कार्यालय में धरना दिया था और गृह मंत्रालय पर एफआई आर न होने देने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें: आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
Advertisement

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget