एक्सप्लोरर

बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'

टीएमसी सांसद डोला सेन की बात इस तरफ इशारा करती है कि अगर कभी ममता बनर्जी का साथ और पार्टी छोड़कर जाने वाले लोग वापस आते हैं, तो ममता उन्हें फिर से अपने साथ ले सकती हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • टीएमसी आंतरिक कलह, दलबदल से जूझ रही, ममता संभाल रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) पार्टी के बागियों की वापसी और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की तरफ से उन्हें माफी मिलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. डोला सेन ने संकेत दिया है कि ममता बनर्जी संकट के दौरान पार्टी छोड़कर जाने वाले को माफ कर फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का स्वभाव ऐसा है कि वह सभी को माफ कर देती हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद डोला सेन ने कहा, ‘ममता बनर्जी का स्वभाव इस तरह का है कि वह सभी को माफ कर देती है, बल्कि हमें तो इस बात का डर है कि वह गद्दारों और दलबदलुओं को भी माफ कर देंगी.’ उनका यह बयान इस बात की तरफ इशारा करता है कि अगर कभी ममता बनर्जी का साथ और पार्टी छोड़कर जाने वाले लोग वापस आते हैं, तो ममता उन्हें फिर से अपने साथ ले सकती हैं. 

बिखरी हुई पार्टी को संभाल रहीं ममता बनर्जी

दरअसल, 15 सालों तक पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से आंतरिक गतिरोध और उथल-पुथल से जूझ रही है. राज्य से लेकर केंद्रीय स्तर तक पार्टी की संरचना को चोट पहुंची है और पार्टी के कई नेताओं और सांसदों ने ममता बनर्जी से अपने रास्ते अलग कर लिए. राज्य विधानसभा में टीएमसी के 80 में से 60 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी गुट में शामिल हैं, तो दूसरी तरफ लोकसभा में पार्टी के सांसदों के एक समूह ने केंद्र में सत्तारूढ़ NDA के समर्थन करने वाली पार्टी एनसीपीआई में विलय कर लिया है. 

ऐसे में ममता बनर्जी अपनी बिखरी हुई पार्टी को संभालने की कोशिश कर रही हैं. इस बीच एक सवाल काफी ज्यादा उठने लगा कि क्या ममत बनर्जी पार्टी का साथ छोड़ने वाले बागियों को माफ करेंगी और उन्हें फिर से अपने गुट में शामिल करेंगी? इसे लेकर अब टीएमसी सांसद डोला सेन का सामने आया बयान बड़ी राजनीतिक हलचल पैदा कर सकता है.

यह भी पढ़ेंः ‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
चिकन नेक की बढ़ेगी चौकसी, शाह की हाई-लेवल मीटिंग का क्या रहा एजेंडा?
चिकन नेक की बढ़ेगी चौकसी, गृह मंत्री की हाई-लेवल मीटिंग का क्या रहा एजेंडा?
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
Advertisement

वीडियोज

YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget