एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाली शिक्षिकाएं स्कूल में पढ़ाई के बजाय सोशल मीडिया के लिए रील बनाने में व्यस्त नजर आ रही हैं. अब बेसिक शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा है.

उतर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर में सरकारी स्कूलों से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. आरोप है कि बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाली शिक्षिकाएं स्कूल में पढ़ाई के बजाय सोशल मीडिया के लिए रील बनाने में व्यस्त नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में कहीं टीचर्स फिल्मी गानों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं, तो कहीं बच्चों से भी डांस कराया जा रहा है.कुछ वीडियो में स्कूल परिसर में स्टंट करते हुए रील बनाए जाने का भी दावा किया जा रहा है.

ये वीडियो मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील और पुरकाजी नगर पंचायत क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बताए जा रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा है.

यह भी पढ़ें: संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

बीएसए ने लिया वीडियो का संज्ञान 

वायरल वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने दोनों क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही संबंधित शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

बीएसए संदीप कुमार  ने बाताया  आज ही मेरे संज्ञान में ये रील आई है. मैंने तत्काल खतौली और पुरकाजी के खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित किया है और स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. जांच में अगर रील की पुष्टि होती है तो तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो की भी जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों में नाराजगी 

टीचरों द्वारा वीडियो बनाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली है. उनके मुताबिक इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है.अब देखना होगा कि जांच में वायरल वीडियो की सच्चाई क्या सामने आती है और विभाग इस मामले में संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और शिक्षा का स्तर बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में स्कूल परिसर में पढ़ाई के बजाय रील बनाने का सिलसिला आखिर कैसे चल रहा है ?

यह भी पढ़ें: CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
Advertisement

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget