एक्सप्लोरर

प्रयागराज में हुई तेज बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, कई जगह हुआ जलभराव

Prayagraj News: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह से तेज बारिश होने का अनुमान जताया है. दोपहर से हो रही बारिश की वजह से प्रयागराज में कहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.

Prayagraj Heavy Rain: संगम नगरी प्रयागराज में मौसम का मिजाज आज बदला हुआ है. यहां आज दोपहर से ही लगातार बारिश हो रही है. किसी वक्त रिमझिम फुहार पड़ती है तो किसी वक्त तेज बारिश हो रही है. दोपहर से लगातार हो रही बारिश ने जहां उमस बड़ी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है.वहीं इस बारिश की वजह से शहर में कई जगहों पर हल्का जल भराव हो गया है तो ग्रामीण इलाकों में लोगों की तैयार फसल खेतों में खराब हो रही है. 

दोपहर से ही प्रयागराज में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. लगातार बिजली कड़क रही है. दिन में ही सड़कों पर अंधेरा छा गया है. वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है. पाश इलाके सिविल लाइंस में सर्विस लेन पर पानी भरा हुआ है तो वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर की सड़क पर कुछ देर के लिए तकरीबन एक फिट तक पानी भर गया था. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह से तेज बारिश होने का अनुमान जताया है.

दोपहर से हो रही बारिश की वजह से प्रयागराज में कहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है तो कहीं ट्रैफिक जाम हो गया है. सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल कोचिंग और दफ्तर से घर लौटने वाले लोगों को हो रही है. बारिश की वजह से महाकुंभ की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं. सारे काम आज रुके हुए हैं. कई जगह दीवारों पर हो रही वॉल राइटिंग भी प्रभावित हुई है. 

बारिश की वजह से शहर के सिविल लाइंस, लीडर रोड जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन, शाहगंज, लूकरगंज समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भी भर गया. कई अंडरपास पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम हो गया. इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. प्रयागराज मंडल में आज कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की खबर मिली है. हालांकि बिजली गिरने से अभी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

उत्तराखंड में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का 6 महीने का बढ़ा कार्यकाल, राज्यपाल से मुलाकात के बाद आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget