एक्सप्लोरर

एक्टर मुश्ताक खान अपहरण केस में आरोपी लवी पाल मुठभेड़ में घायल, 25 हजार का इनाम था घोषित

Police Encounter in Bijnor: पुलिस के मुताबिक आरोपी लवी पाल अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मामले में मुख्य आरोपी है. पुलिस को उसके पास से 35 हजार की नगद और 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिले हैं.

Actor Mushtaq Khan Kidnapping Case: यूपी के बिजनौर में एक्टर मुश्ताक खान की किडनैपिंग मामले मुख्य आरोपी लवी पाल उर्फ सुशांत के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसके पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी. आरोपी लवी पाल पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. 

बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस को सर्विलांस के आधार पर दो बदमाशों के आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की. इस दौरान मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर पुलिस को दो बदमाश बाइक से आते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग करते हुए भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की ये गोली आरोपी लवी पाल के पैर में लग गई. जिससे वो घायल होकर गिर गया. जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. 

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल 
पुलिस के मुताबिक आरोपी लवी पाल पर 25 हजार का इनाम घोषित है. घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. आरोपी लवी पाल अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मामले में मुख्य आरोपी है. पुलिस को उसके पास से 35 हजार की नगद और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं. 

मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्टर मुश्ताक खान अपहरण केस मुख्य आरोपी लवी पाल उर्फ सुशांत पर 25 हज़ार रुपये के इनाम घोषित था. उसे बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने सर्विलांस द्वारा मंडावर रोड से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार किया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके कब्जे से 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. 

उन्होंने कहा कि आरोपी लवी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है. इनका गैंग शातिर अपराधियों का है. इन पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी. इन्हें जो भी संपत्ति अपराध से अर्जित की है उसे भी जब्त किया जाएगा. 

संभल में खुदाई पर आचार्य सत्येंद्र दास का बड़ा बयान, कहा- मिल रहे हिन्दू पक्ष के सारे सबूत

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget