एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- 'इसमें सुधार की आवश्यकता'

UP News: बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, 'वक्फ में सुधार की आवश्यकता है, मैं नहीं जानता बदलाव आएगा लेकिन जरूरत है चेंज होने की.' वे यहां एक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे.

Aligarh News: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) आज अलीगढ़ में एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किये. इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड में कहीं ना कहीं गड़बड़ है और उसमें सुधार की आवश्यकता है.

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, 'मेरा काम ये नहीं है कि मैं किसी नेता पर कमेंट करूं लेकिन मैंने कल एक बात कही थी कि मेरे पास वक्फ मंत्रालय उत्तर प्रदेश में रहा है. मैंने शिवाय मुकदमे बाजी के कुछ नहीं देखा. 1986 में मुस्लिम वूमेन प्रोटेक्शन एक्ट पास हुआ था जिस पर मैंने इस्तीफा दिया था. उसमें कहा गया था कि अगर तलाकशुदा महिला को देखने वाला कोई नहीं है तो उसको वक्फ बोर्ड से महाना भत्ता दिलवाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि दो साल के बाद मैंने  पार्लियामेंट में प्रश्न किया कि किस-किस वक्फ बोर्ड ने तलाकशुदा महिलाओं को भत्ता देने के लिए कितने-कितने पैसे का प्रावधान किया है और अब तक कितना पैसा दिया गया है? जिस पर दो साल बाद जवाब आया कि किसी भी वक्फ बोर्ड ने एक पैसे का प्रावधान नहीं किया है. ना किसी को कोई पैसा दिया गया है.

वक्फ में सुधार की आवश्यकता-राज्पपाल
उन्होंने कहा वक्फ बोर्ड की जो हालत है, इतनी प्रॉपर्टी है उनके पास तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं है. तो यह पैसा कहां जा रहा है. कहीं ना कहीं गड़बड़ है, तो उसके सुधार की आवश्यकता है. मैं नहीं जानता बदलाव आएगा लेकिन जरूरत है चेंज होने की.

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा हमें बहुत अच्छा लगा कोई भी बुनियादी तौर पर जो उत्कृष्ट है जो इन्होंने मेहनत की है. बच्चों ने अनुशासित तरीके से अध्ययन किया है उसका एक तरह से उत्सव है और यह दूसरे बच्चों को प्रेरणा देता है. हमारा तो दूसरा कोई रास्ता ही नहीं है. भारत की जो भारत का मर्म अगर किसी चीज में है तो वह ज्ञान में है यह ज्ञान की संस्कृति है. यह ज्ञान का देश है तो ऐसे किसी भी कार्यक्रम में प्राइमरी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक, कल मैं प्राइमरी यूनिवर्सिटी स्कूल में था. आज यूनिवर्सिटी में हूं. इन कार्यक्रमों में शामिल होकर एक तरह से ज्ञान की उपासना है.

ये भी पढ़ें: आगरा के 'शाहजहां गार्डन' का बदलेगा नाम, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने CM योगी को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
Varanasi News: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
वाराणसी: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget