एक्सप्लोरर

BHU कैंपस में प्रोफेसर से मारपीट, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, गिरफ्तारी न होने पर विरोध की चेतावनी

Varanasi News:तेलुगु विभाग के प्रोफेसर रामचंद्र मूर्ति के साथ परिसर में कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसमें उन्हें चोट भी आई है. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने विरोध जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय है. देश दुनिया के कोने-कोने से छात्र यहां पर अध्ययन के लिए पहुंचते हैं. और एक बार फिर यह विश्वविद्यालय सुर्खियों में है. तेलुगु विभाग के एक प्रोफेसर को कुछ लोगों द्वारा पीटे जाने की खबर ने पूरे कैंपस में मानो हड़कंप मचा कर रख दिया.

इसके बाद न सिर्फ छात्रों ने बल्कि खुद दर्जनों की संख्या में प्रोफेसर ने इस घटना का विरोध जताते हुए जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है.

एक बार फिर उठे कैंपस की सुरक्षा पर सवाल

BHU तेलुगु विभाग के प्रोफेसर रामचंद्र मूर्ति के साथ परिसर में कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसमें उन्हें चोट भी आई है. इस घटना को लेकर दर्जनों की संख्या में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने विरोध जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. प्रदर्शन में शामिल प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने कहा कि  काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्यापन का कार्य करने वाले प्रोफेसर के साथ ऐसी घटना दुर्भाग्य की बात है. इस परिसर में हमारे एक साथी प्रोफ़ेसर रामचंद्र मूर्ति जी को पीटा गया जिसमें उन्हें बुरी तरह चोट आई है, और 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उन अराजक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. कैंपस की स्थिति ऐसी है कि आज यह उनके साथ हुआ है कल किसी और के साथ भी हो सकता है. हमारी मांग है कि जिन लोगों ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने गठित की टीम

वहीं इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है और पुलिस द्वारा टीम गठित करके आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. ऐसे में BHU के प्रोफेसर का साफ कहना है कि अगर उन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह पुनः विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget