एक्सप्लोरर

BHU के इस कोर्स के लिए 'दिव्यांग' नहीं हैं योग्य, विज्ञापन को लेकर अभ्यर्थी हुए नाराज

Varanasi News: BHU द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें जुलाई में आरंभ होने वाले चातुर्मासिक अंशकालीन योग सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है.

UP News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शोध प्रवेश परीक्षा में अनियमितता के बाद अब एक नया मामला काफी सुर्खियों में है. दरअसल काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा निकाले एक नोटिफिकेशन के अनुसार योग से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों को योग्य नहीं माना गया है. अब इस मामले के बाद न केवल अभ्यर्थी नाराज नजर आ रहे हैं, बल्कि विभागीय मंत्री को भी इस मामले में पत्र लिखकर संज्ञान लेने के लिए निवेदन किया गया है.

योग वाले सर्टिफिकेट कोर्स के लिए दिव्यांग योग्य नहीं!

काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें जुलाई में आरंभ होने वाले चातुर्मासिक अंशकालीन योग सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. अधिसूचना में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि दिव्यांग अभ्यर्थी प्रवेश के योग्य नहीं होते है. अब इसी मामले को लेकर न सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई है बल्कि केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉक्टर उत्तम ओझा की तरफ से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार को पत्र लिखकर संज्ञान लेने के लिए भी निवेदन किया गया है.

पूरी तरह से अयोग्य कहना यह कैसा न्याय

इस मामले में जब एबीपी न्यूज ने पत्र लिखने वाले केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. उत्तम ओझा से बातचीत की तो उनका कहना है कि अनेक ऐसे दिव्यांगजन अभ्यर्थी भी हैं जो मामूली चोट और दुर्घटना की वजह से भी इस श्रेणी में आते हैं. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह योग की सभी क्रियाओं को करने में सक्षम ना हो. यह उनके साथ पूरी तरह अन्य होगा, ऐसे अभ्यर्थियों को भी योग सर्टिफिकेट प्राप्त करने का अधिकार है. 

इस प्रकार से विज्ञापन जारी करके सभी को योग के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अयोग्य घोषित कर देना बिल्कुल भी उचित नहीं है. और इसीलिए हमने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार को पत्र लिखकर इस मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा है जिससे सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके. वहीं इस मामले में जब एबीपी न्यूज़ ने योग साधना केंद्र के समन्वक प्रो. राजाराम शुक्ल से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है, इस मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget