एक्सप्लोरर

नोएडा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 5 नए मामलों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 24 पहुंची

Noida Corona Case: अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है. विभाग की टीमें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री एकत्र कर रही हैं.

UP News: नोएडा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं. इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. इन नए मामलों के बाद गौतम बुद्ध नगर जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जिसमें 13 महिलाएं और 11 पुरुष संक्रमित हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी मरीजों में अब तक केवल सामान्य सर्दी और खांसी जैसे हल्के लक्षण ही देखने को मिले हैं. जिले में फिलहाल कोई भी गंभीर या अस्पताल में भर्ती केस सामने नहीं आया है. सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और विभाग की निगरानी में उनकी नियमित जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है. विभाग की टीमें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री एकत्र कर रही हैं, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके.

इसके अलावा संक्रमित मरीजों के नमूने निजी अस्पतालों से एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें दिल्ली या लखनऊ की प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य जीनोम सीक्वेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संभावित नए वैरिएंट की पहचान करना है. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें भीड़भाड़ से बचें और लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 मई 2025 को कोरोना को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक में निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है. सीएम योगी ने अधिकारियों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं.

IPS अधिकारी रवीना त्यागी के पति IRS गौरव को दफ्तर में पीटा, साथ काम करने वाले पर ही आरोप

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget