एक्सप्लोरर

Varanasi News: BHU में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने दी इमरजेंसी सेवा ठप करने की धमकी, मरीजों का बुरा हाल

BHU News: बीएचयू के जूनियर डॉक्टरों को इस मामले पर देश के अलग-अलग मेडिकल एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है. हड़ताल के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

BHU Doctor's Strike: बीते 20 सितंबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अस्पताल में डॉक्टरों और छात्रों के बीच हुए मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. बीते 4-5 दिनों से लगातार इस अस्पताल के जूनियर डॉक्टर हड़ताल (Doctors Strike) पर हैं, वहीं अब उन्होंने इमरजेंसी सेवा भी ठप करने की चेतावनी दे डाली है. इन डॉक्टरों की मांग है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो और सभी चिकित्सकों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

दरअसल 20 सितंबर को मरीज को दिखाने को लेकर जूनियर डॉक्टर और छात्रों के बीच बीएचयू अस्पताल में ही मारपीट हो गई थी. घटना से नाराज डॉक्टर 21 सितंबर से हड़ताल पर चले गए और चिकित्सा सुविधाएं ठप हो गईं. डॉक्टरों की मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वो इमरजेंसी सेवा भी बंद कर देंगे.

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी

BHU के जूनियर डॉक्टर को इस मामले पर देश के अलग-अलग मेडिकल एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है. BHU डॉक्टर न केवल प्रदर्शन करके बल्कि परिसर में अलग-अलग जगह पर नुक्कड़ नाटक और दूसरे माध्यमों से भी अपना विरोध जता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ हड़ताल की वजह से दूर-दराज इलाकों से आने वाले मरीजों और उनकी तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों को इलाज मिलने में दिक्कत हो रही है, ऐसे में मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं. 

इमरजेंसी सेवा को बंद करने की धमकी

BHU अस्पताल में इलाज के लिए केवल स्थानीय जनपद से नहीं बल्कि दूर-दराज बिहार तक के मरीज आते हैं. ऐसे में हड़ताल के बाद उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इलाज के साथ-साथ मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को भी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ऐसे में अब जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा भी ठप करने की धमकी दी है. जिससे मरीजों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. प्रशासन की ओर से डॉक्टरों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वो अपनी मांगों पर अड़े हैं. 

UP Politics: चुनाव तक खत्म हो जाएगा I.N.D.I.A. अलायंस? मायावती की पार्टी के सांसद के इस दावे से बढ़ सकती है सपा की परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget