एक्सप्लोरर

Dinesh Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी स्टार निरहुआ की पत्नी रहती हैं लाइम लाइट से दूर, परिवार को इंडस्ट्री की चमक-धमक से रखते हैं निरहुआ दूर

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव जो निरहुआ के नाम से फेमस हैं अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. उनकी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर नहीं आती.

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ फिल्मी दुनिया में जितने सफल और खुले हुए हैं, उनका पारिवारिक जीवन उतना ही लाइम लाइट से दूर रहता है. जहां उनकी पत्नी की फोटो तलाशने पर भी सोशल मीडिया पर नहीं मिलती वहीं बच्चों के साथ उनकी इक्का-दुक्का तस्वीरें ही हैं. निरहुआ अपनी पत्नी और पारिवारिक जीवन के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करते. उनके जीवनन का सफर बहुत संघर्ष भरा रहा लेकिन अब निरहुआ न केवल भोजपुरी फिल्मों में बल्कि राजनीति में भी सक्रिय हैं.

निरहुआ की पत्नी का नाम है मंशा देवी –

निरहुआ की शादी काफी कम उम्र में ही हो गई थी और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी पत्नी मुंबई के उनके घर में बच्चों के साथ रहती हैं. निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा देवी है और वे लाइम-लाइट से पूरी तरह दूर रहती हैं. निरहुआ के तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी. बेटी का नाम अदिति है और बेटों का नाम अमित और आदित्य है. निरहुआ की मां भी उनके साथ मुंबई वाले घर में रहती हैं. उनकी तीन बहनें हैं जो त्योहार के मौके पर उनके घर आती-जाती रहती हैं. निरहुआ अपनी बहनों के साथ भी फोटो शेयर कर चुके हैं.


Dinesh Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी स्टार निरहुआ की पत्नी रहती हैं लाइम लाइट से दूर, परिवार को इंडस्ट्री की चमक-धमक से रखते हैं निरहुआ दूर

अक्सर होती है अफेयर्स की चर्चा –

निरहुआ की पत्नी के बारे में जहां ज्यादा जानकारी नहीं मिलती वहीं उनके अफेयर्स के चर्चे समय-समय पर होते रहते हैं. एक ही साल में लगातार पांच ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के बाद से भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम बन गए थे. ये उनकी प्रसिद्धि है या उनके फैन्स का प्यार जो उन्हें परदे पर जिस अभिनेत्री के साथ ज्यादा देखते हैं उसके साथ उनका नाम जोड़ देते हैं,  ये तो नहीं कहा जा सकता. लेकिन निरहुआ का नाम एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और पाखी हेगड़े के साथ बार-बार जोड़ा गया. यहां तक कि इनसे उनकी शादी के चर्चे तक होने लगे थे.


Dinesh Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी स्टार निरहुआ की पत्नी रहती हैं लाइम लाइट से दूर, परिवार को इंडस्ट्री की चमक-धमक से रखते हैं निरहुआ दूर

गाजीपुर उत्तर प्रदेश के हैं निरहुआ –

निरहुआ मशहूर बिरहा परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो अपने संगीत के लिए जाना जाता है. निरहुआ का जन्म गाजीपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था लेकिन गरीबी के कारण उनके पिताजी कोलकाता शिफ्ट हो गए थे. परिवार के पेट पालने के लिए वे यहीं काम करते थे और निरहुआ ने भी बेहद गरीबी में अपना शुरुआती जीवन यहीं बिताया है.

यह भी पढ़ें:

Ravi Kishan Love Story: पत्नी प्रीति को देवी मानकर पैर छूते हैं रवि किशन, 11वीं में हुई थी मोहब्बत, जानिए पूरी लव स्टोरी 

Monalisa Photos: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसी की खूबसूरती के क्या कहने, देखें उनका बिंदास अंदाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget