एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: जंतर मंतर की घटना पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'बेटियों का हौसला तोड़ना चाहती है पुलिस, लेकिन...'

Wrestlers Protest News: पूर्व पहलवान राजवीर ने कहा, ‘बारिश के कारण गद्दे भीग गए थे. हम सोने के लिए चारपाइयां ला रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी.

Wrestlers Protest At Jantar Mantar: यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

सोशल मीडिया मंचों पर उपलब्ध एक वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को एक पुलिस कर्मी पर आरोप लगाते सुना जा सकता है कि उसने शराब के नशे में दो पहलवानों पर हमला किया. वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी बैठा नजर आ रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि अन्य पुलिसकर्मी इस दौरान मूकदर्शक बने रहे.

उधर इस मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने ट्वीट कर पहलवानों का समर्थन किया है.  उन्होंने एक ट्वीट में कहा- दिल्ली में जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से न्याय के लिये संघर्ष कर रही देश को कई मेडल दिलाने वाली बेटियों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज बहुत ही कायराना व शर्मनाक कृत्य हैं.

चंद्रशेखर ने कहा- उनके आंदोलन को बदनाम नही कर पाए तो अब लाठियों से उनके हौसले तोड़ना चाहती है आपकी पुलिस, लेकिन याद रहें इन बेटियों के साथ पूरा देश खड़ा है. 

'कल मैं जंतर मंतर जाऊंगा'
भीम आर्मी चीफ ने कहा- प्रधानमंत्री जी, देश की बेटियों को इंसाफ की जगह लाठियों से पिटवाना आपको बहुत भारी पड़ेगा. बहनों के सम्मान में कल मैं जंतर मंतर जाऊंगा.

दूसरी ओर पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) प्रणव तायल ने कहा कि भारती बिना अनुमति के ‘फोल्डिंग’ (मुड़ सकने वाली)चारपाई लेकर प्रदर्शन स्थल पर आए. तायल ने कहा कि इस बारे में सवाल किए जाने पर भारती के समर्थक आक्रामक हो गए और ट्रक से चारपाइयां उतारने की कोशिश करने लगे.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मामूली कहासुनी हुई तथा भारती और दो अन्य को हिरासत में ले लिया गया.

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने प्रदर्शन स्थल पर चारपाइयां लाने की कोशिश की. जब मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे इस बारे में सवाल किया, तो वे आक्रामक हो गए और प्रदर्शनकारियों ने भी उनका साथ दिया. उन्होंने एक पुलिसकर्मी को गलत तरीके से रोका और उस पर नशे में होने का आरोप लगाया, जबकि ऐसा नहीं था. पुलिस कर्मी घटनास्थल पर हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है. किसी भी प्रदर्शनकारी को पीटा नहीं गया.’’

निया के रिश्तेदार दुष्यंत और राहुल के सिर पर चोटें
इस बीच, पूर्व पहलवान राजवीर ने कहा, ‘‘बारिश के कारण गद्दे भीग गए थे, इसलिए हम सोने के लिए ‘फोल्डिंग’ चारपाइयां ला रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी. नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट से अपशब्द कहे और हमारे साथ हाथापाई की.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया. बजरंग पूनिया के रिश्तेदार दुष्यंत और राहुल के सिर पर चोटें आई हैं. पुलिस ने चिकित्सकों को भी घटनास्थल पर नहीं आने दिया. यहां तक कि महिला कांस्टेबल ने भी हमारे साथ दुर्व्यवहार किया.’’

फोगाट ने कहा, ‘‘मुझे अपशब्द कहे गए और पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की की. महिला पुलिसकर्मी कहां हैं?’’ पूनिया की पत्नी संगीता ने भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया. पूनिया ने बृहस्पतिवार सुबह किसानों और उनके नेताओं से धरना स्थल पर एकत्र होने की अपील की.

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी. हम किसानों को यहां बड़ी संख्या में इकट्ठा होने के लिए बुलाएंगे. हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे. ट्रैक्टर या ट्रॉली. आपको जो भी मिले, यहां आ जाइए.’’ इससे पहले भारती ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हमने प्रदर्शन स्थल पर ‘फोल्डिंग’ चारपाई भेजने का फैसला किया है. हमें उम्मीद है कि यह छोटी सी मदद पहलवानों के लिए इस कठिन समय को थोड़ा आसान बना देगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget