एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा से भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत बोले, 'हम बातचीत के पक्ष में, किसानों की बात सुने सरकार'

कृषि बिल में संशोधन को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर हाईवो को जाम कर दिया. इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जबतक कृषि बिल में संशोधन को लेकर किसानों का पक्ष नहीं सुना जाता, तबतक आदोंलन जारी रहेगा.

मुजफ्फरनगर: एबीपी गंगा से खास बातचीत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वह सरकार से बातचीत के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की भी बातों को सुने और उन बातों को ध्यान में रखकर नए कृषि बिल में संशोधन करे.

आपको बता दें कि, मुजफ्फरनगर खतौली बाईपास पर सैकड़ों की तादात में किसानों ने दिल्ली देहरादून हाईवे को जाम कर दिया है. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल में संशोधन हो, किसानों को हित को ध्यान ध्यान में रखकर सरकार काम करे, नहीं तो यह आंदोलन आगे जारी रहेगा.

पूंजीपतियों का फसल स्टॉक की सीमा तय हो

किसान नेता राकेश टिकैत ने एबीपी गंगा से बात करते हुये कहा कि, एमएसपी के साथ-साथ जो पूंजीपतियों के किसानों से फसलों की खरीद का स्टॉक है, वह कितना रहेगा, इसे भी सरकार स्पष्ट करे. क्योंकि उद्योगपति पूंजीपति किसानों को नगद पैसे देने का लालच देकर उनकी फसल को औने पौने दामों में खरीद कर स्टॉक करेंगे और उसके बाद अपने मनमाफिक कीमत पर उसे बेचेंगे. इससे किसान के साथ-साथ आम जनता भी महंगाई झेलेगी. टिकैत ने कहा कि, इसलिए जब तक सरकार किसानों का पक्ष नहीं जानती, किसानों से बात नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा. यह आंदोलन कब तक चलेगा यह कहना मुश्किल है.

आंदोलन कबतक चलेगा, नहीं कहा जा सकता है

एबीपी गंगा ने किसान नेता राकेश टिकैत से सवाल पूछा कि आखिरकार यह आंदोलन कब तक चलेगा तो उन्होंने कहा भविष्य को किसने देखा है, भविष्य की जानकारी किसको है, इसलिए यह आंदोलन कब तक चलेगा, यह कैसे कहा जा सकता है. यानी उनके बयानों से यह संदेश साफ था कि सरकार और प्रशासन अगर उनकी बातों को नहीं मानता है तो किसान आंदोलन कब तक चलेगा यह कुछ कह पाना मुश्किल है. जाम से आम जनता को हो रही परेशानियों पर राकेश टिकैत ने चुप्पी साध ली.

ये भी पढ़ें.

मुजफ्फरनगर: किसानों का प्रदर्शन जारी, भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली-देहरादून हाई वे जाम किया, फोर्स तैनात

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget