एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: किसानों का प्रदर्शन जारी, भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली-देहरादून हाई वे जाम किया, फोर्स तैनात

किसान बिल के विरोध में किसान किसी भी समझौते के मूड में नहीं दिख रहे हैं. मुजफ्फरनगर में भरतीय किसान यूनियन ने किसानों के समर्थन में दिल्ली-देहरादून हाई वे को पूरी तरह बाधित कर दिया.

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने दिल्ली-देहरादून हाई वे जाम कर दिया है. किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार ने किसान बिल में संशोधन नहीं करती है, किसानों को हित में ध्यान रख कर के काम नहीं करती है, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा.

राकेश टिकैत के नेतृत्व में चल रहा है आंदोलन

वहीं, कुछ ही देर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मुजफ्फरनगर के खतौली बाईपास पर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद आगे किसानों की क्या रणनीति होगी वह तय की जाएगी. किसानों का कहना है कि आंदोलन राकेश टिकैत के नेतृत्व में किया जा रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज किसान चक्का जाम कर रहे हैं, लेकिन किसानों के इस प्रोटेस्ट को देखते हुए प्रशासन ने काफी पुख्ता इंतजाम किए हैं. पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ-साथ आरआरएस के जवानों को भी तैनात किया गया है, लेकिन इस हाईवे पर चक्का जाम होने के बाद आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

समझौते के मूड में नहीं हैं किसान

किसानों ने दिल्ली देहरादून हाईवे पर रेड कारपेट बिछाकर धरने पर बैठ गए. भारी पुलिस और पीएसी के जवान सिर्फ मूकदर्शक बने हुए किसानों के आंदोलन को देख रहे हैं. किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर और गाड़ियों को खड़ा कर पूरी तरह से चक्का जाम कर दिया. आम जनमानस जाम में दो-चार हो रही है. प्रशासन लगातार किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन किसानों का कहना है कि आंदोलन कब तक चलेगा, आगे क्या रणनीति हो, यह उनके नेता राकेश टिकैत के आने के बाद ही तय होगा.

ये भी पढ़ें.

नोएडा: मास्क न पहनने वालों पर बढ़ी सख्ती, पुलिस ने की 1,281 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget