एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज से चल कर प्रतापगढ़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Bharat Jodo Yatra: अजय रॉय ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि जीएसटी से परेशान व्यापारियों को झुनझुना थमाया गया, जो जीएसटी रोकने की बात निकाय चुनावों तक सीमित है.

Prayagraj News: कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है. यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से गुजर रही है और अब तक हजारों किमी का सफर तय कर चुकी है. इस यात्रा को शुरू हुए लगभग तीन माह होने को हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जिसकी अगुआई अलग-अलग हिस्सों में प्रान्तीय अध्यक्ष कर रहे हैं. इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अजय रॉय ने यात्रा शुरू की थी जो इनके प्रभाव वाले जिलों से होकर गुजर रही है.

मंगलवार को प्रयागराज से चलकर यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची जो हादी हाल से शुरू होकर विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ ही मन्दिरों में दर्शन करते हुए बेल्हा देवी मंदिर पर खत्म होकर अमेठी के लिए रवाना हो गई. इस दौरान अजय रॉय ने सरकार पर जमकर हमला बोला. खास तौर से जीएसटी, मजदूर और किसानों की समस्याओं को लेकर हमलावर रहे. 

सरकार पर साधा निशाना
अजय रॉय ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि जीएसटी से परेशान व्यापारियों को झुनझुना थमाया गया, जो जीएसटी रोकने की बात निकाय चुनावों तक सीमित है. चुनाव बाद फिर से व्यापारी दुकान बंद कर भागेगा, मुकदमा दर्ज होगा और गिरफ्तारी होगी. अजय रॉय ने व्यापारियों से वादा करते हुए कहा कि व्यापारी कांग्रेस का समर्थन करें. हम जीएसटी का एक  स्लैब लागू करेंगे जिसमें व्यापारियों का शोषण न हो. सरकार ने व्यापारियों को चोर समझा है, किसानों को मजबूर कर दिया है. नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है अंधकारमय कर पूरे तरह से सरकार को जवाब दीजिए. कांग्रेस का साथ दीजिये और राहुल गांधी के हाथो को मजबूत कीजिए.

यह भी पढ़ें:-

Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा,डीसीएम से टकराकर पलटी स्लीपर बस, छह यात्रियों की मौत, 21 घायल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget