एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra को यूपी में मिला BKU और रालोद का समर्थन, कार्यक्रम में शामिल हुए कामेडी किंग राजीव निगम

Bharat Jodo Yatra:पश्चिमी यूपी में राहुल गांधी को सिविल सोसायटी, प्रोफेसर, डॉक्टर के साथ बड़े जनसमूह का समर्थन मिला. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा यात्रा का मकसद नफरत छोड़ो भारत जोड़ो की अपील करना है.

Bharat Jodo Yatra in UP: उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरूआत हो चुकी है. इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलने के लिए किसान फूलों से भरी ट्राली लेकर पहुंचे. यात्रा के दौरान कुछ ढोल बजाते तो कोई घंटा बजाते नजर आए. इसके बाद बुधवार को पैदल ही सीधे मवीकलां गांव में पहुंचे. वहां से फिर रैली के साथ पैदल बागपत, बड़ौत (Baraut) की ओर कूच करेंगे. 

कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा को जहां रालोद ने समर्थन दिया है, वहीं भाकियू (BKU) पहले ही यात्रा में साथ रहने का ऐलान कर चुकी है. भाकियू नेताओं ने यात्रा में साथ रहने का कारण बताया कि कांग्रेस ने किसानों के लिए काफी काम किए है, इसलिए वे उनके साथ यात्रा में जुड़ रहे हैं. इसके अतिरिक्त यात्रा का जगह-जगह भाकियू नेताओं द्वारा स्वागत भी किया गया. वहीं, किसानों के दूसरे संगठन भाकियू भानू गुट ने भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं.

लोगों को बीजेपी ने हमेशा धर्म और जाति के नाम तोड़ा- दिग्विजय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस यात्रा का मकसद नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो की अपील करना है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाकर तोड़ने का काम किया है. उसके विपरीत कार्य करने के लिए यह यात्रा निकल रही है. जिससे देश में रहने वाला हर व्यक्ति जोड़ा जा सके.

युवाओं ने किया अग्निवीर योजना का विरोध
कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि यात्रा के दौरान सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, युवाओं ने अग्निवीर योजना के खिलाफ अपनी बात रखी. प्रसिद्ध राष्ट्रीय हास्य कलाकार राजीव निगम ने भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत कर राहुल गांधी के साथ कदमताल की. सिविल सोसायटी के लोगों में विश्विद्यालय के प्रोफेसर, डॉक्टर्स भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

अंशू अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पूरे देश से गुजरती हुई कल 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंची. जहां पर लाखों लाख के जनसमूह ने दिल खोलकर राहुल गांधी का स्वागत किया और भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया.

सिविल सोसाइटी के लोगों ने किया भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने अपने झंडे लहराकर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया. अंशू अवस्थी ने बताया कि सिविल सोसायटी के लोगों ने भी भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की और राहुल गांधी से मुलाकात कर उनके इस प्रशंसनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दी. सिविल सोसाइटी में प्रमुख रूप से विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर डॉक्टर और अन्य सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल रहे. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक रहेगी और इसके बाद दोबारा हरियाणा में प्रवेश कर श्रीनगर की तरफ बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: अखिलेश यादव के बाद राहुल गांधी के पास पहुंचा CM नीतीश कुमार का संदेश, जानिए कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहे थे फरार
TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहे थे फरार
Jaipur Rain Update: जयपुर के लोगों को रविवार को मिली गर्मी से राहत, शहर के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
जयपुर के लोगों को रविवार को मिली गर्मी से राहत, शहर के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
World No Tobacco Day: 'कूल' दिखने की चाह में बिगड़ रही सेहत, तंबाकू की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी
विश्व तंबाकू निषेध दिवस: 'कूल' दिखने की चाह में बिगड़ रही सेहत, तंबाकू की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी
मुजफ्फरनगर: शराब पार्टी कै दौरान विवाद में युवक की हत्या, शव को चिता पर जलाने की कोशिश
मुजफ्फरनगर: शराब पार्टी कै दौरान विवाद में युवक की हत्या, शव को चिता पर जलाने की कोशिश

वीडियोज

IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal
Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहे थे फरार
TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहे थे फरार
फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर की इम्पैक्ट प्लेयर हटाने की मांग, एक गेंदबाज फेंके 5 ओवर; दिए कई सुझाव
फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर की इम्पैक्ट प्लेयर हटाने की मांग, एक गेंदबाज फेंके 5 ओवर; दिए सुझाव
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
World No Tobacco Day: भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
Embed widget