एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या पहुंची भारत गौरव यात्रा ट्रेन, 120 यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत, जानें शेड्यूल

Bharat Gaurav Yatra Train: ट्रेन अयोध्या (Ayodhya) से बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहां पर श्रद्धालुओं को नेपाल की यात्रा बसों के जरिए करनी होगी.दिल्ली से चली, जिसमें 120 यात्री सवार हैं.

Ayodhya News: श्री राम जानकी यात्रा के तहत भारत गौरव यात्रा ट्रेन शनिवार सुबह अयोध्या (Ayodhya) पहुंची. अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक पड़ने वाले तीर्थ स्थलों पर भारत गौरव यात्रा चलाई जाएगी. भगवान राम से जुड़े हुए तीर्थ और पर्यटक स्थलों का ट्रेन के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे. ट्रेन दिल्ली से चली, जिसमें 120 यात्री सवार हैं. ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या था, जहां पर ट्रेन शनिवार सुबह पहुंची है. इस दौरान पर्यटक श्रद्धालु अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर अपने स्वागत को लेकर अभिभूत दिखे. 

श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर ट्रेन की सुविधाओं का भी बखान किया है. श्रद्धालुओं ने ट्रेन की सुविधा को सराहा और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है. श्रद्धालु राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी नंदीग्राम, भरत मंदिर का दर्शन पूजन करेंगे. ट्रेन अयोध्या से बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहां पर श्रद्धालुओं को नेपाल की यात्रा बसों के जरिए करनी होगी. श्री राम जानकी यात्रा के अंतर्गत चलाई जा रही भारत गौरव ट्रेन अयोध्या के बाद काशी और प्रयागराज को दर्शन पूजन करवाएगी.

ट्रेन के अंदर हैं सभी सुविधाएं
यात्री योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह सीनियर सिटीजन के लिए एक तरीके की सौगात है. मैं तो यही कहूंगा कि अपने घर से 2 जोड़ी कपड़े ले आइए और किसी भी चीज की आवश्यकता नहीं है. ट्रेन के अंदर किचन की व्यवस्था है. बहुत ही अच्छे तरीके से सब अरेंज किया है. किसी भी आदमी को कोई चीज को लाने की आवश्यकता नहीं है. 

यात्री मीना ने कहा कि यह ट्रेन अच्छी है और सीनियर सिटीजन के लिए काफी फैसिलिटी है. इस ट्रेन के अंदर जब जाएंगे तब पता चलेगा कि इसमें सारी सुविधाएं हैं. ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और हर आराम का प्रबंध किया गया है. अयोध्या से हम सीतामढ़ी जाएंगे और सीतामढ़ी के बाद जनकपुर जाएंगे. 

भारत गौरव ट्रेन यात्रा के मैनेजर दिनेश कुमार ने कहा कि यह आईआरसीटीसी के द्वारा चलाई गई है. यह अयोध्या से चलकर माता जानकी के घर जनकपुर जाएगी. उसके बाद वह दोबारा वापस बनारस आएगी, बनारस के बाद प्रयागराज जाएगी और उसके बाद यह ट्रेन दिल्ली जाकर यात्रा खत्म होगी. इसके अंदर 128 यात्री हैं और मैक्सिमम सीनियर सिटीजन है जिनके खाने पीने की बहुत ही अच्छी व्यवस्था ट्रेन के अंदर की गई है. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या कई सपा नेता होंगे बीजेपी में शामिल? ओम प्रकाश राजभर के दावे पर भूपेंद्र चौधरी ने दिए संकेत 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget