एक्सप्लोरर

गोरखपुर में भी दिखा किसान आंदोलन का असर, सपा, कांग्रेस और 'आप' ने किया चक्‍काजाम

नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद के दौरान विपक्षी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए. समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला. 

गोरखपुर: किसान आंदोलन की आग पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक दिखाई दी. गोरखपुर में भी किसान आंदोलन के पक्ष में सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्‍काजाम के साथ गिरफ्तारी दी. हालांकि, भारत बंद का असर गोरखपुर में नहीं दिखाई द‍िया. व्‍यापारियों ने जहां अपनी दुकानें खोलीं तो वहीं प्रशासन और पुलिस भी चप्‍पे-चप्‍पे पर मौजूद रही. इस दौरान नारेबाजी और चक्‍काजाम कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया.

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान हुआ, तो विपक्षी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए. समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शास्‍त्री चौक से कचहरी चौराहे तक पैदल मार्च निकाला. कचहरी चौराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने चक्‍काजाम कर दिया. प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया. इस बीच पुलिस से कार्यकर्ताओं की हल्‍की झड़प भी हुई. पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग किया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार गोरखपुर के जिला पंचायत रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चक्‍काजाम कर दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्‍हें समझाने का प्रयास किया. इस दौरान जब कार्यकर्ता नहीं मानें, तो पुलिस ने जबरन चक्‍काजाम खत्‍म कराया. कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्‍की झड़प भी हुई. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज द‍िया. शास्‍त्री चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन की टीम ने उन्‍हें समझाने का प्रयास किया. जब वे नहीं मानें तो उन्‍हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया.

नहीं दिखा भारत बंद का असर गोरखपुर के सिटी मजिस्‍ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव ने कहा कि गोरखपुर में भारत बंद का कोई खास असर नहीं है. यहां पर किसी भी तरह की बंदी नहीं है. व्‍यपारियों ने अपनी दुकानें खोली हुई हैं. पुलिस और प्रशासनिक टीमें लॉ एंड ऑर्डर पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं. किसी भी तरह का प्रदर्शन और विरोध जताने वालों के साथ सख्‍ती से साथ निपटा जाएगा. विरोध दर्ज कराने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

गोरखपुर में भी दिखा किसान आंदोलन का असर, सपा, कांग्रेस और 'आप' ने किया चक्‍काजाम

व्‍यापरियों ने खोली दुकानें सीओ कैंट सुमित कुमार शुक्‍ला ने बताया कि भारत बंद का गोरखपुर में कोई प्रभाव नहीं है. व्‍यापरियों ने दुकानें खोल रखी हैं. उन्‍होंने बताया कि व्‍यापारियों को दुकानें खोलने का निर्देश प्रशासन की ओर से दिया गया था. उन्‍होंने बताया कि हर चौराहें और मुख्‍य मार्गों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. व्‍यापारियों को किसी भी तरह की असुविधा होने पर उन्‍हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. किसी भी स्थित में लॉ एंड आर्डर को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. कुछ विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

भारत बंद का यूपी में कैसा है असर? जानें- लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत अलग-अलग शहरों का हाल

Farmers Protest: भारत बंद के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रोकी ट्रेन, हिरासत में लिये गये प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget