एक्सप्लोरर

UP Encounter: मुठभेड़ में पुलिस के हाथ आया लूट का आरोपी, फायरिंग कर फरार हुआ दूसरा 25 हजार इनामी बदमाश

यूपी के भदोही में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें 25 हजार रुपए का एक इनामी अपराधी गिरफ्तार हो गया. जबकि दूसरा इनामी अपराधी राम पूजन सरोज मौके से फायरिंग कर फरार हो गया.

UP Encounter News: यूपी के भदोही जनपद में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई जिसमें 25 हजार रुपए का एक इनामी अपराधी गिरफ्तार हो गया. इस दौरान जवाबी फायरिंग में लुटेरे के पैर में गोली लगी है. पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपराधियों के कब्जे से एक तमंचा और गोली सहित एक बाइक बरामद की गई है. एएसपी ने बताया की लुटेरे बदमाशों ने बीते दिनों ग्राहक सेवा केंद्र पर महिला कर्मी से कट्टे के बल पर लूट की थी, जिन्हे चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरा 25 हजार का इनामी बदमाश भागने में सफल हो गया जिसकी तलाश जारी है.

अपराधियों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग
पूरा मामला प्रयागराज में हुई घटना के बाद का है जहां जनपद पुलिस चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान दुर्गागंज थाना क्षेत्र में दो बाइक सवारों को जब रोका गया तो वह रुके नहीं और भागने लगे जिस पर पुलिस उनका पीछा कर रही थी. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया की सुरियावां थाना क्षेत्र के बसवापुर गांव में भाग रहे बदमाशों के रास्तों को पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी और अपने को फंसता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें सुरियावां थानाध्यक्ष के वाहन में गोली लगी और वो बाल-बाल बच गए.

इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की बदमाशों को सरेंडर करने को कहा है और न मानने पर पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया.

25 हजार इनामी बदमाश फरार
एएसपी राजेश भारती ने बताया की पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश सुनील सरोज पकड़ा गया जो प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज क्षेत्र का रहने वाला है. एएसपी ने कहा कि 25 हजार का दूसरा इनामी अपराधी राम पूजन सरोज मौके से फायरिंग कर फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूरे जनपद में पुलिस के हर विभाग को अलर्ट कर दिया गया है.


UP Encounter: मुठभेड़ में पुलिस के हाथ आया लूट का आरोपी, फायरिंग कर फरार हुआ दूसरा 25 हजार इनामी बदमाश

बदमाशों ने की थी महिला संचालिका से लूट
बता दें कि सुरियावां थाना क्षेत्र में एक ग्राहक सेवा केंद्र पर महिला संचालिका से बदमाशों ने कुछ दिन पहले असलहे के बल पर लूट की थी. जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर मंडल के आरपी सिंह ने घटना का मुआयना किया और अधीनस्थों को सख्त हिदायत देते हुए घटना का अनावरण करने की बात कही थी. उसी प्रकरण में पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी पुलिस ने बताया कि उस घटना में प्रयुक्त बाइक घायल बदमाश के कब्जे से बरामद की गई है वहीं एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें: Watch: रामचरितमानस पर अखिलेश यादव के सामने सीएम योगी ने दिया जवाब, बेबस सपा प्रमुख ने कहा- 'सदन में नहीं...'

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget