एक्सप्लोरर

Watch: रामचरितमानस पर अखिलेश यादव के सामने सीएम योगी ने दिया जवाब, बेबस सपा प्रमुख ने कहा- 'सदन में नहीं...'

UP Budget Session 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रामचरितमानस विवाद (Ramcharitmanas Row) पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को जवाब दिया.

Ramcharitmanas Row: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र (UP Budget 2023) के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने रामचरितमानस विवाद पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को जवाब दिया. मुख्यमंत्री जुबानी हमले पर सपा प्रमुख बेबस नजर आए.

सीएम योगी ने कहा, "तुलसीदास ने समाज को जोड़ने का काम किया. आज आपने पूरे समाज को क्यों अपमानित करने का काम किया था. चौपाईयों की सही प्रकार से व्याख्या होनी चाहिए. सपा का कार्यालय आज तुलसीदास जी के खिलाफ अभियान चला रहा है. तुलसीदास दास जी ने अवधी में रचना रची है. अवधी में कहते हैं, एतनी देर से का ताड़त अहा! ताड़त का मतलब किससे है, देखने से."

मुख्यमंत्री आगे कहा, "अवधी में ताड़ने का सही अर्थ देखना चाहिए. ढोल एक वाद्ययंत्र है, शुद्र का मतलब किसी जाति विशेष से नहीं है. जिस संत ने रामचरितमानस की रचना की थी, उन्होंने बहुत अच्छा संदेश दिया था, वो राम को ही राजा मानते थे. मध्यकाल में तुलसीदास जी ने भगवान राम के माध्यम से एकजुट करने का प्रयास किया था. उनके रामचरितमानस को कुछ लोगों ने फाड़ने का काम किया."

UP Budget Session 2023: विधानसभा में सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस, मुख्यमंत्री के दावे पर भड़क गए सपा प्रमुख

बताया प्रसंग का मतलब
विपक्ष को जवाब देते हुए सीएम ने कहा, "यही घटना अगर किसी दूसरे मजहब के साथ हुई होती तो, देखते क्या होता. रामचरितमानस में ये प्रसंग समुद्र से रास्ता मांगने के समय आता है- ये वही पंक्ति है, ढोल गंवार, शुद्र पशु नारी. ये उत्तरप्रदेश की धरती राम कृष्ण की धरती है. इस धरती पर रामचरितमानस की रचना की गई. आज पूरे हिन्दू समाज को आप सपा अपमानित कर रहे हैं."

सीएम योगी के इस जवाब पर अखिलेश यादव बेबस नजर आ रहे थे. उन्होंने विधानसभा में स्पीकर से आग्रह किया कि ये सदन में चर्चा का विषय नहीं है. यहां सदन से जुड़े विषयों पर चर्चा होनी चाहिए. बता दें कि ये पूरा विवाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से शुरू हुआ था. तब उन्होंने रामचरितमानस पर एक विवादित बयान दिया था. इसके बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा में सवाल पूछने की बात कही थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget