एक्सप्लोरर

UP News: अवैध शराब की तस्करी करने वाले चारे तस्कर गिरफ्तार, महंगे दामों पर बिहार में करते थे सप्लाई

Bhadohi News: एसपी के अनुसार पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अमवा माफी गांव के पास दोनों वाहनों को रोका और उनकी तलाशी ली तब कंटेनर से पंजाब में बनी 7236 इम्पीरियल ब्ल्यू ग्रीन अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

UP News: भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जायी जा रही एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब बरामद कर चार अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार तड़के गोपीगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के मिर्ज़ापुर तिराहा के पास पुलिस ने एक कार और उसके पीछे चल रहे एक लॉजिस्टिक बंद कंटेनर को पीछा कर पकड़ा.

एसपी के अनुसार पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अमवा माफी गांव के पास दोनों वाहनों को रोका और उनकी तलाशी ली तब कंटेनर से पंजाब में बनी 7236 इम्पीरियल ब्ल्यू ग्रीन अंग्रेज़ी शराब बरामद हुई जो 804 पेटियों में रखी था. कात्यायन ने बताया कि कार में बैठे लोगों के पास से दो अवैध देशी तमंचा, चार कारतूस और कई प्रदेशों के वाहन नंबर प्लेट मिले.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये चारों शराब तस्करों की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी अवैध शराब तस्कर गिरोह के मुखिया सुनील सिंह (40) और उसके साथी ओमप्रकाश (58), विनीत कुमार (36) तथा दया राम बघेल (37) के रूप में हुई है. ये तस्कर पंजाब में बनी और उसी राज्य में बेचने के लिए अधिकृत इम्पीरियल ब्ल्यू ग्रीन शराब को बिहार में काफी महंगे दामों पर काफी दिन से बेचने के लिए तस्करी कर रहे है.

उन्होंने बताया कि इस मामले चारों शराब तस्करों के खिलाफ गोपीगंज थाना में आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी ने एक करोड़ दस लाख की शराब बरामदगी की सफलता और तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को अपनी तरफ से 25 हजार रुपये नकद इनाम दिया है.

UP News: 'भारतीय कुश्ती पर लगा ग्रहण दूर हो गया', बृजभूषण शरण सिंह बोले- देश के पहलवान जिंदाबाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget