एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: भदोही में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'इनका हर वादा झूठा है'

UP Election News: भदोही में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा हर जगह महंगाई की मार है. बीजेपी वाले आए तो महंगाई बढ़ी है.

Lok Sabha Election 2024: भदोही में इंडिया गठबंधन से टीएमसी के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है.अखिलेश यादव ने मोदी द्वारा मंगलसूत्र वाले बयान पर कहा कि इस लोकसभा में चुनाव चिन्ह 7 नंबर पर है. शादियों में 7 वचन मतलब 7 जन्मों का बंधन होता है जो मोदी जी नही जानते.पहले चरण से चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा उससे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी खत्म हो रही है.

अखिलेश यादव ने भदोही में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने 10 साल में लूट और झूठ बोलकर के जनता को गुमराह करने का काम किया है.इनका हर वादा झूठा निकला है और जनता ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफाया करने का मन बना लिया है.जैसे ही हम पूर्वांचल में आए तो लगता है कि अब 80 की 80 सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा.इस दौरान भदोही सांसद रमेश बिंद मंच पर अखिलेश यादव के साथ खड़े रहे. पार्टी ने उन्हें मिर्जापुर से भाजपा प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के खिलाफ उतारा है.

'संविधान बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना होगा'
उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह समुद्र मंथन हुआ था. उसी तरह अब संविधान मंथन होने जा रहा है.एक तरफ वह लोग हैं जो संविधान बदलना चाहते हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से जुड़े लोग हैं जो संविधान की रक्षा कर संविधान बचाना चाहते है. भ्रष्टाचार करने वाले ने कहा था 400 पार लेकिन अब 400 से हार रहे है. ये इस बार 140 सीट के लिए भी तरस जायेंगे.आप लोगों को संविधान बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है.

'बीजेपी वाले आए तो बढ़ गई महंगाई'
भदोही में जनसभा को संबोधित कर रहे अखिलेश यादव ने मंच से कहा की 10 साल लूट और झूठ बोलकर के जनता को बदनाम किया. उनके विश्वास को तोड़ा है.इनका हर वादा झूठा है.इस बार जनता जनार्दन भाजपा का सफाया कर देगी. 10 साल में किसी किसान की ना आय दुगनी हुई और ना ही किसी को कोई लाभ मिला.हर जगह महंगाई की मार है.खाद बीज यूरिया सब महंगा हो गया और अब खाद की बोरियां भी चोरी हो रही है.बीजेपी वाले आए तो महंगाई बढ़ गई.

7 नंबर को पीएम मोदी नहीं जानते: अखिलेश
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा की हमारे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी का चुनाव चिन्ह ईवीएम में 7 नंबर पर है और 7 नंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जानते. क्योंकि 7 नंबर का मतलब 7 जन्मों का साथ, 7 वचन और 7 फेरा भी होता है. ये मोदी जी नही जानते. ये हम सबके लिए लकी नंबर है. इसीलिए भूलिएगा नहीं, वोट देने जाना साइकिल से और 7 नंबर पर दो डाली 6 पाती के निशान पर बटन दबाकर ललितेशपति त्रिपाठी को जिताना है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली, दूसरा आरोपी फरार

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget