एक्सप्लोरर

Bhadohi: दबंगों ने मकान बनाने से रोका तो खुदकुशी के लिए टंकी पर चढ़ी महिला, मांग मनाने के बाद उतरी

पीएम आवास योजना के तहत मिले फंड से एक महिला मकान बनवा रही थी जबकि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने जमीन पर दावा ठोक दिया. महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने इससे निजात पाने की ठान ली.

UP News: भदोही (Bhadohi) में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत मकान बनवा रही महिला खुदकुशी की धमकी देते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गई. पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को देखते ही लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई. स्थिति को नियंत्रण करने की भरकश कोशिश की गई. जब महिला को यह यकीन दिलाया गया कि उसके मकान की छत बनवाई जाएगी और गुंडा टैक्स नहीं देना पड़ेगा, तब जाकर वह उतरी. 

पूरा मामला भदोही कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हिम्मतपुर बकुचियां का है. जहां पर सुनीता पटेल नामक पीड़ित महिला प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले फंड से अपना मकान बनवा रही थी. जब दूसरी किस्त आई तो मकान की छत बनवाने लगी लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उसका मकान बनने से रोक दिया. पीड़ित महिला के अनुसार इसकी शिकायत स्थानीय थाना और तहसील में कई बार किया, इसके बावजूद न्याय नहीं मिला. न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के बाद वह खुदकुशी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला ने दबंगों, अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के बीच सांठ-गांठ के आरोप लगाए हैं. महिला का यह भी आरोप है कि उससे 30 हजार रुपये मांगे जा रहे थे. 

एक जमीन पर दो लोग कर रहे दावा

महिला ने कहा, 'हमें इंसाफ चाहिए और कुछ नहीं. हम लोग गरीब, अनपढ़ हैं. नियम कायदा कानून नहीं जानते लेकिन जिस जमीन पर अन्य लोगों के साथ-साथ हमारे पूर्वज भी रहते आए हैं उसे कोई और कैसे अपना बता सकता है.' घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी एसपी अजय चौहान ने बताया कि महिला को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया गया है. पुलिस का कहना है कि यह जमीन का विवाद है. तहसील के कर्मचारी और अधिकारी ही बता सकते है कि जमीन कैसी है और कितनी जमीन किसकी है. दोनों पक्षों को कागजों के साथ थाने में बुलाकर बैठाया गया है और संबंधित विभाग के लोगों को भी बुलाया गया है और आगे की जांच पड़ताल के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

Kanpur News: पहले खोदी 10 फुट लंबी सुरंग, फिर बैंक से एक करोड़ रुपये का लूटा सोना, कानपुर में सनसनीखेज मामला

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget