एक्सप्लोरर

Noida-Greater Noida Best Place: वीकेंड्स पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की इन जगहों पर परिवार के साथ घूम सकते हैं आप, जानें क्या है खास

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घूमने के लिए कई फेमस जगहें हैं जिनमें थीम पार्क, बॉटनिकल गार्डन, बर्ड सैंक्चुअरी और मॉल शामिल हैं. इन जगहों पर एंट्री 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में हो जाती है.

Famous Places in Noida-Greater Noida: क्या आप दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहते हैं और वीकेंड (Weekend) में अपने आसपास के लोकप्रिय स्थानों में घूमना चाहते हैं ? तो यह स्टोरी आपके लिए है. हम आपको नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destination) और घूमने लायक अन्य जगहों के बारे में बताएंगे जो आपके वीकेंड को रोमांच से भर देंगे. अपने भव्य मॉल और वंडर पार्क (Wonder Park) के लिए मशहूर इन दोनों जगहों में ग्रीन पार्क (Green Park) से लेकर बर्ड सैंक्चुरी (Bird Sanctuary) और कार रेसिंग की इंटरनेशनल सर्किट (Internation circuit) भी मौजूद है.

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी (Okhala Bird Sanctuary)
नोएडा शहर की शुरुआत में पक्षियों का विहार यानी ओखला बर्ड सैंक्चुअरी मौजूद है. बताया जाता है कि यहां 300 से अधिक प्रजातियों की पक्षियों का बसेरा है, इनमें से करीब 50 प्रतिशत प्रवासी पक्षी हैं. यह इन दिनों पिकनिक स्पॉट बना हुआ है. वीकेंड के दिन यहां आपको 1000 से अधिक लोग नजर आएंगे जो अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ सप्ताह भर की थकान मिटाने आते हैं. अगर आप मेट्रो से ट्रैवल की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह ओखला मेट्रो स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित है.

नोएडा बॉटनिकल गार्डन (Noida Botanical Garden)
नोएडा के बॉटनिकल गार्डन पर्यावरण प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है. 160 एकड़ में फैले इस गार्डन में करीब 7500 पेड़-पौधे हैं. इसका उद्देश्य लुप्तप्राय पौधों के भविष्य को सुरक्षित करना है. यह नोएडा के सेक्टर 38-ए में मौजूद है. इसकी खासियत में से एक इसका बीज बैंक और पौधों से बना भारत का नक्शा है. इस गार्डन में 250 से अधिक प्रजाति के पौधों के बीज संरक्षित रखे गए हैं. 
 
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल (Rashtriya Dalit Prerna Sthal and Green Garden)
लोकप्रिय स्थानों की कड़ी में अगला है राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल. 82 एकड़ के दायरे में फैले इस प्रेरणा स्थल को दलित नेताओं के सम्मान में बनाया गया था. इसके लिए कोई 685 करोड़ का बजट खर्च किया गया था. प्रसिद्ध दलित नेताओं की प्रतिमाएं यहां नजर आएंगी जिनमें बी आर अंबेडकर और कांशीराम की प्रतिमा खास है. सेक्टर 95 में मौजूद यह ग्रीन गार्डन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है. सेक्टर 95 में स्थित इस स्मारक में एंट्री के लिए आपको केवल 10 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. 
 
वर्ल्ड ऑफ वंडर थीम पार्क (World of Wonder Theme Park)
वर्ल्ड ऑफ वंडर थीम पार्क यानी कि वॉव (WOW) रोमांच से भर देने वाला पार्क है. 10 एकड़ में फैले इस पार्क का आकर्षण वॉटर राइड्स हैं. इसमें आपको वाटर पार्क और गो-कार्टिंग टैक मिलेगा. इसके अलावा रॉकिन रोल, फास्ट फॉरवर्ड, बिग बीट, डाउनलोड और चार्ट स्मैशर्स मौजूद हैं जो बच्चों को खास तौर पर लुभाते हैं. अब जान लीजिए कि यहां वीकेंड का लुत्फ उठाने में आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे. बच्चे, वयस्क और सीनियर सिटीजन की तीन अलग-अलग कैटिगरी है. बच्चों की एंट्री फीस 799 रुपये है जबकि वयस्कों की फीस इससे लगभग दो सौ रुपये ज्यादा है. सीनियर सीटिजन को केवल 499 ही पे करना पड़ता है.
 
ग्रैंड वेनिस मॉल (Grand Venice Mall)
वैसे तो एनसीआर में आपको कई मॉल मिल जाएंगे और हर किसी की अपनी खूबी है. इनमें से थोड़ा अलग हटकर है ग्रेटर नोएडा का ग्रैंड वेनिस. यह आपको आपके शहर में इटली के वेनिस जैसा फीलिंग देगा. दरअसल मॉल के अंदर एक नहर है जिसमें गंडोला राइड की सुविधा है. इटली का इफैक्ट देने के लिए इतालवी भाषा में बैकग्राउंड में गाना बजाया जाता है. मॉल में लगी रोमन मूर्तियां भी आपको इटली में होने की अनुभूति देते हैं.

बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट (Buddha International Circuit) 
फॉर्मूला -1 रेस का भारत का इकलौता ट्रैक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में मौजूद है. 2011 में इसकी शुरुआत रेड बुल टीम की कार के ट्रैक पर फर्राटा भरने से हुई थी. इस ट्रैक के चारों ओर 14 स्टैंड बनाए गए हैं जिसमें 1.2 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है. यह सर्किट 875 एकड़ में फैला हुई है. यहां के ट्रैक की लंबाई 5.14 किलोमीटर है.
 
किडजानिया (Kidzania) 
किडजानिया मनोरंजन करने के साथ-साथ सीखने का भी अवसर देता है. यहां की एक्टिविटी बच्चों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है. यहां बच्चों के लिए 100 अधिक एक्टिविटीज हैं जो मस्ती के साथ जानकारी भी बढ़ाते हैं. वैसे यहां वयस्कों के लिए भी खेलने की कई चीजें हैं. यहां मजा लेने की सोच रहे हैं तो पॉकेट थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी. बच्चों की फीस 1300  रुपये जबकि वयस्क की फीस 500 रुपये और सीनियर सिटीजन की 400 रुपये है. यहां मौज मस्ती के अलावा खाने-पीने के लिए फुड कोर्ट भी मौजूद हैं.
 
 
स्नो वर्ल्ड थीम पार्क (Snow World Theme Park)

नोएडा के सेक्टर 18 में  स्नो वर्ल्ड थीम पार्क है जैसा कि नाम से जाहिर है यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आते हैं. यहां का तापमान हमेशा लगभग 10 डिग्री रहता है. एडवेंचर के लिए मशहूर इस पार्क में आपको आइस से जुड़ी एक्टिविटी का आनंद लेने का मौका मिलेगा जैसे कि आइस स्केटिंग और स्कीइंग. यह पार्क सुबह 11 बजे ओपन होता है और रात करीब 8 बजे तक खुला रहता है. यह नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो के बिल्कुल करीब है. यहां दो साल से नीचे के बच्चों की एंट्री फ्री है. एक टिकट पर केवल एक घंटे तक ही वहां ठहरा जा सकता है. एंट्री फी 700 से 800 के बीच है. 
 
ये भी पढ़ें -
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget