एक्सप्लोरर

UP Election: यूपी चुनाव से पहले Congress को बड़ा झटका, एक और पोस्टर गर्ल Vandana Singh ने छोड़ी पार्टी

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रियंका मौर्य के बाद कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और गंभीर आरोप लगाए हैं.

Congress Poster Girl Vandana Singh Left The Party: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) के बाद कांग्रेस (Congress) की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह (Vandana Singh) ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है. वंदना सिंह महिला कांग्रेस यूपी मध्य की उपाध्यक्ष थी. उन्होंने पार्टी पर अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात नहीं करती हैं. वंदना कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही हैं. ऐसे में उनका जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है. उनसे पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं थीं.

वंदना सिंह ने क्यों छोड़ी कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस छोड़ने के बाद वंदना सिंह ने कहा कि मैं पांच सालों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रही हूं. मैंने दो विधानसभा सीटों से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी में कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती हैं उन्हें प्रियंका गांधी से मिलने का मौका तक नहीं मिलता है. जिससे आहत होकर मैं कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे रही हूं. वंदना सिंह ने कहा कि पार्टी में कल के आए लोगों को मान सम्मान दिया जा रहा है, अपनी ही पार्टी के लोगों को और उनकी मेहनत को अनदेखा किया जा रहा है. 

प्रियंका मौर्य भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुईं शामिल 

वंदना सिंह से पहले लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे की मुख्य पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने भी प्रियंका गांधी और पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. 

यूपी में सात चरणों में होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान कल यानी 10 फरवरी को होगा, जिसमें प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा. 10 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. कांग्रेस कई सालों बाद यूपी में सभी 403 विधानसभा सीटों अकेले पर चुनाव लड़ रही है.  

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद ने बसपा को बताया सूखा पेड़, अखिलेश यादव के लिए कही यह बात

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी आज जारी करेगी घोषणा पत्र, नितिन गडकरी करेंगे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget