एक्सप्लोरर

Basti News: बाजार में बेचने के लिए जा रहा था मिड डे मील का राशन, ग्रामीणों ने पकड़कर बनाया वीडियो, आरोपी प्रिंसिपल सस्पेंड

UP News: विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन बनाने की बजाय राशन बाजारों में बेचा जा रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब गांव के कोटेदार के यहां से ठेले पर लादकर जा रहा था.

Uttar Pradesh News: यूपी के बस्ती (Basti) में परिषदीय विद्यालयों (UP government school) में बच्चों के लिए बनने वाले मध्याह्न भोजन (Mid-day Meal) का राशन बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था जिसे ग्रामीणों ने रास्ते पकड़ लिया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) कर दिया. कप्तानगंज विकासखंड के बघौड़ा गांव में स्थित संविलियन विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनने के लिए आने वाले राशन से विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन बनाने की बजाय राशन को बाजारों में बेच दिया जा रहा है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब गांव के कोटेदार के यहां से एक ठेले पर लादकर राशन विद्यालय के लिए जा रहा था. आरोप है कि विद्यालय ले जाते समय रास्ते में ही विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश उपाध्याय ने राशन को कप्तानगंज के बेलसड चौराहे पर बेचने के लिए भेज दिया. 

वीडियो बनाकर किया वायरल
गांव के कोटेदार राशन को रिसीव कराने के लिए रजिस्टर लेकर जब विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय में राशन नहीं पहुंचा था. कोटेदार ने राशन को लेकर आने वाले ठेला चालक को खोजना शुरू किया. विद्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर बेलसड जाने वाले मार्ग पर एक पुलिया के पास ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जब ठेला चालक से राशन इधर ले जाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसे बेलसड ले जाने के लिए कहा है. ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Ghulam Nabi Azad के इस्तीफे पर बोलीं स्मृति ईरानी- वो अब आजाद हुए लेकिन अमेठी तो...

फूले अधिकारियों के हाथ-पांव
वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे और मौके पर जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज राजेश कुमार विद्यालय पर पहुंचे जहां पर सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण भी पहुंचे. खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने ठेला चालक से राशन को ले जाने से संबंधित जांच की तो ठेला चालक राम शंकर ने बताया कि कोटेदार ने हमको राशन विद्यालय पर ले जाने के लिए कहा. मैं राशन लेकर कोटेदार के घर से स्कूल पर जा रहा था तभी रास्ते में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश उपाध्याय मिल गए और उन्होंने मुझे राशन स्कूल पर ले जाने के बजाय बेलसड़ चौराहे पर ले जाने के लिए कहा.

प्रधानाध्यापक किया गया सस्पेंड
इतना ही नहीं ठेला चालक रामशंकर ने बताया कि, कुछ दिन पूर्व भी विद्यालय के प्रधानाचार्य के कहने पर राशन को बेलसड़ चौराहे पर बेचने के लिए ले गया था. शिक्षक द्वारा राशन के मामले और स्कूल शिक्षकों और ग्रामीणों के प्रति उसकी भाषा शैली को लेकर भी लोगों मे काफी आक्रोश देखने को मिला. वहीं विद्यालय में तैनात महिला शिक्षकों ने भी शिक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया. महिला ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से सैकड़ों ग्रामीणों के बीच की. वहीं मामले में जिम्मेदार अधिकारी आरोपी शिक्षक को बचाने और लीपापोती करने में लगे हुए हैं. बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है. फिलहाल आरोपी प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है.

Noida Twin Tower Demolition: सावधान! ट्विन टावर गिराने से पहले दी गई हिदायत, इन बातों का रखें खास ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget