एक्सप्लोरर

बस्ती: बदमाश ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 4 लाख रुपये की रंगदारी, देने से किया मना तो कर दी पिटाई

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में जब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया तो आरोपी फोन करके उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है.

बस्ती: कानून के नाक मे दम करने वाला कानपुर का विकास दुबे की याद अभी लोगों के जेहन में ताजा है मगर अफसोस सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवरों के बावजूद कई अन्य अपराधी अभी भी विकास दुबे बनने की चाहत में कानून को ठेंगे पर रखकर चल रहे. ऐसा ही एक और विकास दुबे बस्ती में पैदा हो गया है जो सरेआम लोगों से रंगदारी मांग रहा है. कानून की नजर में बस्ती का विकास उपाध्याय भी हिस्ट्री शीटर है लेकिन यहां भी कानून उसके आगे नतमस्तक है.

समाज के लिए खतरा बनकर खुलेआम घूम रहे बदमाशों को अब जिले में पुलिस का कोई खौफ नहीं है जिस वजह से सरेआम गुंडे सीधे-साधे लोगों को परेशान करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसा ही एक बदमाश कोतवाली थाना क्षेत्र का है जिसने एक प्रॉपर्टी डीलर से लाखों रुपए रंगदारी के तौर पर मांगे और जब उसने रुपए देने से मना कर दिया तो बदमाश ने उसकी जूतों से पिटाई कर दी.

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास उपाध्याय पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, प्राइवेट वाहनों से वसूली से लेकर सीधे-साधे व्यापारी और प्रॉपर्टी डीलरों से रंगदारी मांगने के बाद भी कानून के हाथ उसके गले तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

ऐसे ही एक पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर भोले शंकर ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर विकास उपाध्याय ने उस से 400000 रुपये रंगदारी के तौर पर मांगे और ना देने पर हिस्ट्रीशीटर ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

इतना ही नहीं जब कोतवाली पुलिस में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ उसने मुकदमा दर्ज करा दिया तो फोन करके विकास उपाध्याय उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है. इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने फिलहाल मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन हिस्ट्रीशीटर विकास को कानून का तनिक भी खौफ नजर नहीं आ रहा है. विकास उपाध्याय शहर में अभी भी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित व्यापारी अपनी जान बचाते हुए खुलेआम घूमने से बच रहा है.

एसपी हेमराज मीणा ने इस बारे में बताया कि पुलिस ने पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और विवेचना की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

भारतीय‌ सेना ने 'नौसेरा के शेर' ब्रिगेडियर उसमान की कब्र की मरम्मत करा कर दिया नया रूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget