एक्सप्लोरर

यूपी में शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर सहेली ने खोला राज, FIR दर्ज

Basti Crime News: बस्ती से एक शिक्षक ने अपनी हरकतों से इंसानितय को शर्मसार कर दिया. जहां उसने अपनी ही एक छात्रा के साथ गलत हरकत की, शिकायत करने पर वह उल्टा पीड़ित परिजनों को धमकी देने लगा.

Basti News Today: शिक्षक को भगवान के बराबर दर्जा दिया जाता है, लेकिन बस्ती जिले में एक स्कूल शिक्षक हैवान बन गया. शिक्षक अपनी ही स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा से अश्लील हरकत की. इस घटना के बाद पीड़िता सदमे चली गई और उसकी तबियत खराब हो गई. परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई.  

ये पूरा मामला बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र का है. जहां एक शिक्षक ही वहशी बन गया और स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा को ऑफिस में बुला कर अश्लील हरकत करने लगा. आरोपी शिक्षक ने बहाने से छात्रा को कमरे में बुलाया और उस के साथ जबरन छेड़खानी करने लगा. 

सहेली ने किया खुलासा
शिक्षक की इस हरकत से छात्रा सदमे में चली गई और जब घर पहुंची तो वह बार-बार बेहोश होने लगी. परिजन कुछ समझ नहीं सके और उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया, जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई. ये सुनकर परिजन सकते में आ गए. बच्ची डर की वजह से परिजनों को कुछ बता नहीं पाई.

इसके बाद परिजन बच्ची के स्कूल पहुंचे और पूछताछ शुरू की. इसी दौरान पीड़िता की एक सहेली ने उसके पिता को बताया कि "सर ने कमरे में बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की. हालांकि मैं डर की वजह से वहां से भाग गई." टीचर से जब परिजनों ने इस की शिकायत की तो वह धमकी देने लगा, जिसके बाद परिजनों ने थाने पर शिकायत की.

शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होता देखकर बच्ची के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ पूरा गांव खड़ा हो गया. ट्राली ट्रैक्टर पर सवार होकर दर्जनों महिलाएं थाने पर पहुंच कर घेराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है. 

सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर दिया था कि मेरी पुत्री से स्कूल के प्रबंधक टीचर ने छेड़खानी की है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में धारा 74, 152, 151(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत, अस्पताल पहुंचे अजय राय और स्वास्थ मंत्री ब्रजेश पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget