एक्सप्लोरर

UP: बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 3 कांवड़ियों की मौत

Basti Accident: यूपी के बस्ती में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई. ये कांवड़िये अयोध्या से जल भरकर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही मोटर साइकिल से हो गई.

यूपी के बस्ती में एक भीषण सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई. ये हादसा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोटवा के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जब सोमवार देर रात अयोध्या से जल भरकर रहे कांवड़ियों की मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई. 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटर साइकिलों के परखच्चे उड़ गए और कांवड़िए सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े. जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई. 

आमने-सामने की टक्कर से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और अपनी तरफ से घायलों की मदद शुरू की. नगर पुलिस की टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने दो कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया. 

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान तीसरे कांवड़िये की भी मौत हो गई. मृतकों में से दो की पहचान  राजकुमार और आकाश के तौर पर हुई है जो संत कबीर नगर ज़िले के बेलहर कला गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं. 

आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. मृतकों के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

पुलिस उपाधिक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ. परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है.  

इकरा हसन को लेकर गर्माई सियासत, AIMIM ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुस्लिमों पर तो..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget