एक्सप्लोरर

बस्ती में जमीन का विवाद खूनी विवाद में बदल गया, दबंगों ने दी मौत के घाट उतारने की धमकी

Basti News: जनपद बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो गुटो में झड़प हो गई. इस झड़प ने खूनी मोड़ ले लिया है जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं.

Basti News: जनपद बस्ती में ज़मीन के एक गंभीर विवाद ने अब खूनी मोड़ ले लिया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. भानपुर तहसील के मौजा बनजरिया, तप्प्पा कोठिला निवासी प्रमोद कुमार पाठक ने डीआईजी और जिलाधिकारी महोदय को एक विस्तृत प्रार्थना पत्र देकर दबंगों पर न केवल जानलेवा हमला करने, बल्कि भद्दी-भद्दी गालियां देने और खुलेआम जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है.
 
पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि उपजिलाधिकारी न्यायालय से स्थगन आदेश पारित होने के बावजूद, विपक्षीगणों ने कानून को धता बताते हुए जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की. जब शम्भूनाथ और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्हें बर्बरतापूर्वक पीटा गया. इस मामले में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप भी लग रहा है, जिससे पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है.
 
पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए गए अपने प्रार्थना पत्र में पूरी घटना का ब्यौरा दिया है. उन्होंने बताया है कि मौजा बनजरिया के गाटा संख्या पर उनके और फुलमती आदि के बीच बटवारे का एक वाद उप जिलाधिकारी महोदय की कोर्ट में धारा 116 के तहत लंबे समय से लंबित है. इस वाद की गंभीरता को देखते हुए, न्यायालय ने स्पष्ट रूप से स्थगन आदेश पारित किया हुआ है. इस आदेश का सीधा अर्थ यह है कि विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य, फेरबदल या कब्ज़ा पूरी तरह से प्रतिबंधित है और ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है. 
 
पीड़ित प्रमोद ने सुनाई आपबीती
पीड़ित प्रमोद के अनुसार, न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद, हाल ही में विपक्षीगणों ने कानून और व्यवस्था को चुनौती देने का दुस्साहस किया. बुधिराम, पंकज, तुलसीराम, प्रदीप, कन्हैयालाल और उनके साथ 5-6 अज्ञात लोग अचानक उक्त गाटे पर आ धमके. प्रमोद पाठक का आरोप है कि उनके मना करने पर सभी विपक्षीगणों ने अपनी मर्यादा और इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने प्रमोद को माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियाँ देना शुरू कर दिया. जब उन्हें ने विरोध किया, तो दबंगों ने अचानक लाठी और डंडों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया. उनकी नीयत स्पष्ट रूप से जान से मारने की थी. 
 
दबंगों ने दी खुली धमकी
मारपीट के बाद, जाते-जाते विपक्षीगणों ने प्रमोद और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की खुली धमकी दी. उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा, 'अगर जमीन के पास आओगे तो सबको जान से मार देंगे और जमीन पर हम कब्ज़ा करेंगे. तुम्हें जो करना है कर लो.' दबंगों ने अपनी दबंगई का रौब दिखाते हुए आगे कहा, 'हमारा लड़का वीरेंद्र यादव PAC विभाग में है. वो सब देख लेगा, तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर सकते.'
 
पीड़ित ने इस पूरी घटना के तुरंत बाद न्याय की उम्मीद में थाना प्रभारी, थाना सोनहा को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने घटना का पूरा विवरण दर्ज कराया था. लेकिन पीड़ित के अनुसार, उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget