एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में सड़क बनी राजनीति का अखाड़ा, जानें- क्यों हुआ सपा विधायक और बीजेपी सांसद में टकराव?

Basti News: बस्ती में इन दिनों एक सड़क राजनीतिक अखाड़ा बनते नजर आ रही है. दरअसल बड़ेबन से कंपनीबाग की सड़क चौड़ीकरण को लेकर उन दिनों सपा विधायक और बीजेपी सांसद में जंग छिड़ी हुई है.

Basti News: देश में लोकसभा चुनाव 2024 शूरु होने में अब कुछ ही महीनों का समय रह गया है. जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने वोटरों को लुभाने के लिए चुनावी मैदान में डट गई है और आलम यह है कि प्रत्येक पार्टियां चुनावी मौसम में अपने वोटरों को रिझाने के लिए कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाह रही है. जिसको देखते हुए इन दिनों बस्ती में एक सड़क भी चुनावी सुर्खियां बन गई हैं और यह सड़क अब महज एक सड़क नहीं बल्कि राजनीतिक अड्डा बन गई है.

दरअसल बस्ती जिले की इस सड़क पर आए दिन जाम लगता रहता था. समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसके चौड़ीकरण के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा, जिसे अभी कुछ दिन पहले शासन ने हरी झंडी दे दी और इसे 2 लेन से 4 लेन बनाने की स्वीकृति दे दी गई. स्वीकृति मिलते ही बीजेपी के सांसद और सदर सीट से सपा के विधायक आमने-सामने आ गए हैं. दोनों नेताओं ने जैसे ही सोशल मीडिया पर श्रेय लेने के लिए पोस्ट डाला तो इनके समर्थक आपस में भिड़ गए क्योंकि ये सड़क शहर की बेहद महत्वपूर्ण सड़क है. जिसके लिए सोशल मीडिया पर दोनो पार्टियों में घमासान मचा हुआ है.

सड़क चौड़ीकरण पर राजनीति

बता दें कि बस्ती जनपद में हाईवे और बस्ती शहर को जोड़ने वाली बड़ेबन से कंपनीबाग की सड़क पर आए दिन सड़क चौड़ी ना होने की वजह से जाम लगा रहता था. जिससे शहर में आने और शहर से बाहर जाने वाले राहगीरों के लिए सड़क पर चलना किसी मुसीबत से कम नहीं था. जिसे लेकर बस्ती जिला प्रशासन ने शहर वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव और आकलन शासन को भेजा. जिसकी स्वीकृति कुछ दिन पहले मिल भी गई.

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

फिलहाल शासन की ओर से सड़क के चौड़ीकरण और सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलते ही, यह सड़क राजनीतिक अखाड़ा के रूप में तब्दील हो गई. इस सड़क को लेकर बीजेपी के सांसद हरीश द्विवेदी और बस्ती सदर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव ने अपने-अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट डालकर श्रेय लेने की कवायत शुरू कर दी. पोस्ट डालते ही दोनों पार्टियों के समर्थक आमने-सामने आ गए और सोशल मीडिया पर इन दोनों ही पार्टियों के समर्थकों में सोशल वार शुरू हो गया. ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ ही महीने बाद लोकसभा का चुनाव है और पार्टियां अपने वोटरों को लुभाने के लिए कोई भी अवसर छोड़ना नहीं चाहती. बस इसी बात को लेकर इन पार्टियों में जंग छिड़ गई है या यूं कहें कि बड़ेबन-कंपनीबाग मार्ग केवल सड़क नहीं बल्कि राजनीति का अखाड़ा बनती जा रही है.

इस मामले पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद ने सपा विधायक पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि बीजेपी के सांसद हरीश द्विवेदी ने एक-दो सड़क नहीं बल्कि सैकड़ों सड़कों का निर्माण कराया है और केवल वहीं नहीं बल्कि बस्ती में रिंग रोड के लिए भी केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है.

यह भी पढ़ेंः 
Assembly Elections 2023: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसकी होगी जीत? BJP सीएम ने किया बड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget