एक्सप्लोरर

शादी समारोह में पसरा मातम, डीजे का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से दुल्हन के भाई की मौत, बारात भी लौटी

Basti News: बस्ती में शादी समारोह में उस वक्त अचानक मातम पसर गया जब डीजे का तार जोड़ते वक़्त दुल्हन के भाई का करंट लग गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई और बारात भी बिना विवाह लौट गई.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में शादी समारोह में उस वक्त मातम पसर गया जब दुल्हन के भाई की करंट लगने से मौत हो गई. जिसके बाद कोहराम मच गया. आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी तरफ भाई की मौत के बाद बारात भी वापस लौट गई. इस घटना के बाद घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 

खबर के मुताबिक दुबौलिया थाना क्षेत्र के गांव में बारात आई थी. चारों तरफ खुशियों का माहौल था, विवाह की रस्में निभाई जा रही थी. घरातियों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया और खातेदारी की. द्वार पूजा के बाद जयमाला का रस्म होनी थी. दुल्हन भी स्टेज पर आ गई थी. इसी बीच दुल्हन काल 18 साल का भाई डीजे का तार जोड़ने लगा. 

करंट लगने से दुल्हन के भाई की मौत
युवक जैसे ही डीजे का तार जोड़ने की कोशिश करने लगा, तभी अचानक करंट की चपेट आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद घरवाले उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद शादी विवाह की खुशियां मातम में बदल गई. 


शादी समारोह में पसरा मातम, डीजे का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से दुल्हन के भाई की मौत, बारात भी लौटी

शादी समारोह में दुल्हन के भाई की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद कोहराम मच गया. दुल्हन के परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ के बाद शादी समारोह की सारी रस्में भी रुक गई. जिसके बाद दुल्हे वाले बारात को वापस लेकर चले गए. ग्रामीणों ने बताया दुल्हन की शादी नहीं हो पाई और बारात वापस लौट गई. 

वहीं परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिए, पुलिस ने बताया इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई. 

इनपुट- मोहम्मद शादाब

Meerut News: मेरठ में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, शिकायतों के बाद 37 लाइन हाजिर, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget