एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, शिकायतों के बाद 37 लाइन हाजिर, मचा हड़कंप

Meerut News: एसएसपी रोहित सजवाण की इस बड़ी कार्रवाई के बाद लापरवाह और दागी पुलिसकर्मियों की नींद उड़ी हुई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और पुलिसवालों पर भी गाज गिर सकती है.

Meerut News: लोकसभा चुनाव के बाद मेरठ में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पिछले कई दिनों से पुलिस थानों, चौकियों से मिल रही शिकायतों के बाद 37 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिसकर्मियों को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद ये बड़ी कार्रवाई की है. 

एसएसपी रोहित सजवाण की इस बड़ी कार्रवाई के बाद लापरवाह और दागी पुलिसकर्मियों की नींद उड़ी हुई है. इन सभी पुलिस कर्मियों को थाने से लाइन हाजिर कर दिया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है. जिन पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर किया गया है इनमें तीन महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं. 

एसएसपी की कार्रवाई से हड़कंप 
जिन थानों पर कार्रवाई की गई है उनमें गंगानगर, इंचौली, सदर देहात, सरधना, सरूरपुर, थाना जानी, लिसाड़ी गेट, देहली गेट, लोहिया नगर, टीपी नगर, खरदौदा, हस्तिनापुर, परतापुर, ब्रह्मपुरी और किठौर थाने के कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर किया गया है. इन थानों को लेकर काफी समय से एसएसपी को शिकायतें मिल रही थीं. 

जिसके बाद सीओ से इन पुलिसकर्मियों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी. इस रिपोर्ट के आधार पर ही ये कार्रवाई की गई है. अभी तक जिन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है. उनमें गंगानगर थाना के विद्दू अली खान, नीतू, शील कुमार शामिल हैं. इनके अलावा थाना इंचौली के रोबिन, सदर देहात पेशी से शीतल, सरधना थाने से अरुण तरार,नवीन वशिष्ठ, सरूरपुर से अरुण कुमार, नवीन पाठक, जानी थाना से हरिओम सिंह, अनीश, दीपक कुमार और मीनू कुमारी को भी पुलिस लाइन भेजा गया है.

थाना लिसाड़ीगेट से विपिन कुमार, अरुण कुमार, मोहित कुमार, थाना देहलीगेट अभिषेक कुमार, लोहिया नगर से राजीव मलिक, रिंकू नागर, अभिमन्यु, सुनील, किठौर से योगेन्द्र पंवार, बिजेन्द्र सोलंकी, प्रवीण यादव, खरखौदा से विक्रम सिंह, सविता, मुंडाली थाने से ब्रह्मपाल, गौरव, टीपीनगर थाने से अनुज कुमार, ब्रह्मपुरी थाना के अनुज कुमार, जितेन्द्र तालान, पूजा, परतापुर थाना सफीक सैफी, शिवम सिंह व आरती और हस्तिनापुर से मुकेश गुर्जर को लाइन हाजिर किया गया है. 

UP Politics: राहुल गांधी के रायबरेली चुनने के पीछे यह है कांग्रेस का यूपी में प्लान! BJP और BSP की बढ़ेंगी मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget