एक्सप्लोरर

Basti News: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी पर बीजेपी सांसद द्विवेदी की प्रतिक्रिया, कहा- 'चूक कहां हुई, जल्द आएगी जानकारी'

UP News: बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर हरीश द्विवेदी पत्रकारों से चर्चा कर रहे थें. उन्होंने कहा बीजेपी कभी भी जाति को लेकर समर्थन नहीं करती है, वह कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है.

Basti News: संसद में हमले की बरसी के दिन संसद भवन की सुरक्षा पर सेंधमारी की घटना पर सियासत गरमा गई है. विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है और मामले की जांच की मांग कर रहा है. इस पूरे मामले पर बस्ती से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरीश द्विवेदी की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी हुई है और यह चूक कहां से हुई है इसकी जानकारी जल्द ही आ जाएगी. 

अमित शाह के बयान का किया समर्थन
बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर हरीश द्विवेदी पत्रकारों से चर्चा कर रहे थें. इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह का नेहरू पर किए गए कटाक्ष को लेकर कहा कि अमित शाह ने संसद में यह कहते हुए सबको चौंका दिया था कि नेहरू ने देश के लिए कोई काम नहीं किया. जिस पर बस्ती के सांसद ने समर्थन करते हुए कहा जब 1962 में चीन ने भारत की जमीन कब्जा कर ली थी, तो अटल बिहारी वाजपेई ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू से तब भारत की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए कहा था. 

जिस पर नेहरू ने चीन के द्वारा कब्जा किए हुए लाखों हेक्टेयर भारतीय जमीन को उसर भूमि कहकर उसे कब्जा करने दिया था. जिस पर अटल बिहारी वाजपेई ने संसद में नेहरू का विरोध करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री जी आपके सर पर बाल नहीं है तो क्या आपका सर कट जाए तो क्या आप पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा क्या, तो निश्चित रूप से तत्कालीन प्रधानमंत्री की कमजोरी थी.

जाति का समर्थन नहीं करती बीजेपी
तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण को साधने के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी भी जाति को लेकर उसका समर्थन नहीं करती है. हमारी पार्टी सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है. जिसको देखते हुए तीनों तीनों राज्यों के चुनाव में छोटे कार्यकर्ता को मौका दिया गया है ताकि वह मुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा कर पाए.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: IIT BHU में प्लेसमेंट के लिए अब तक सिर्फ 924 छात्रों को मिला ऑफर, पैकेज में काफी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
UP News: ‘अखिलेश जी, शिक्षा पर ज्ञान देने से पहले अपना इतिहास देखिए’ मंत्री संदीप सिंह ने सपा पर किया पलटवार
‘अखिलेश जी, शिक्षा पर ज्ञान देने से पहले अपना इतिहास देखिए’ मंत्री संदीप सिंह ने सपा पर किया पलटवार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget