एक्सप्लोरर

बस्ती में भूमाफिया के गोरखधंधे का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से कब्जाई 20 से ज्यादा जमीनें

Basti Land Fraud Case: बस्ती में एक कथित भूमाफिया से कई परिवार परेशान हैं. आरोपी ने शातिर ढंग से कई गरीब परिवारों की जमीन पर कब्जा कर लिया है. वह अब तक दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुका है.

Basti News Today: उत्तर प्रदेश की बस्ती से धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि दशरथ नाम का व्यक्ति शातिर ढंग से गरीब परिवारों की जमीन के फर्जी कागज तैयार कर हड़प लेता है. इस शातिर ठग के एक दो नहीं बल्कि दर्जनों गरीब परिवार के लोग शिकार हो चुके हैं. 

दशरथ ने कथित तौर पर कई महिलाओं पति के मरते ही और कुछ की फर्जी वसीयत तैयार कर उनकी जमीर पर कब्जा कर चुका है. शातिर ठग ने पुरानी बस्ती क्षेत्र के कई परिवारों के साथ इस तरह की वारदात अंजाम दे चुका है. पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

15 से 20 सालों से लड़ रहे केस
श्याम चरण, कलावती, माधुरी, रीता, योगेन्द्र कुमार, राम प्रकाश और शिव चरण समेत कई ऐसे लोग हैं, जो कथित भूमाफिया दशरथ कन्नौजिया की प्रताड़ना के शिकार हैं. इन सभी का आरोप है कि उनके घर के मु्खिया के निधन के बाद दशरथ ने जबरन उनके घरों और जमीन पर कब्जा कर लिया. दशरथ ने पीड़ितों को धमकी दी और कहा कि मरने से पहले संबंधित परिवार के मुखिया ने जमीन और घर उनके नाम कर दिया है. 

भूमाफिया दशरथ से लोग अपनी जमीन वापस पाने के लिए 15 से 20 सालों कोर्ट में केस लड़ने को मजबूर हैं. शिवचरण नाम के पीड़ित ने बताया कि उनके बाबा दयाराम की मृत्यु वर्ष 1984 में हो गई, लेकिन दशरथ ने जालसाजी कर वर्ष 1998 में उनकी बेशकीमती जमीन अपने नाम लिखवा ली. 

शिवचरण के मुताबिक, इसमें लिखने वाले से लेकर गवाह और तहसील के मृत हो चुके कर्मचारि के नामों का इस्तेमाल किया गया. इन सभी का आरोप है कि दशरथ ने गरीबों की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर बेनामी संपत्ति तैयार कर ली है

20 प्लाट कर चुका है अपने नाम
दशरथ के खिलाफ कई मुकदमें हैं और उसने अपनी पत्नी सहित खुद के नाम 20 प्लाट पर अपने नाम करवा चुका है, जो अपने आप में साबित करता है कि ये गैंग कैसे भोले भाले गरीब परिवारों को ठग कर उनकी जमीन कब्जा करने का रैकेट चला रहे है.

बहरहाल सरकार और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन का साफ तौर पर निर्देश है कि भू माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. प्रशासन के सख्ती के बावजूद दशरथ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

दशरथ की प्रताड़ना से परेशान कई गरीब परिवार न्याय के लिए प्रशासनिक अफसरों की चौखट पर माथा पटकने को मजबूर है. इनमें से कई लोग आर्थिक रुप से काफी मजबूर हैं.  

डीएम ने दिया जांच आश्वासन
इस संबंध में बस्ती जिला अधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, दोनों पक्षों को सुनने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

डीएम रवीश कुमार ने कहा कि किसी भी शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: मंच पर जगह न मिलने पर भड़के 2 BJP विधायक, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget