एक्सप्लोरर

UP Politics: मंच पर जगह न मिलने पर भड़के 2 BJP विधायक, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

Agra BJP Meeting: आगरा के होटल ताज कन्वेक्शन में पंचायती राज विभाग का सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ, बीजेपी नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए .

Agra News Today: आगरा में आयोजित एक सरकारी सम्मेलन में बीजेपी विधायक भड़क गए. दोनों बीजेपी विधायकों ने एक सुर में विभाग के अधिकारियों को खूब खरी खटी सुनाई. विधायकों की नाराजगी देख हड़कंप मच गया. इसके बाद अधिकारियों ने दोनों विधायकों को खूब मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उनका नारजगी देख आयोजकों के भी पसीने छूट गए.

दरअसल, आगरा के होटल ताज कन्वेक्शन में पंचायती राज विभाग का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारी शामिल होने के लिए पहुंचे थे. पंचायती राज विभाग के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. 

अधिकारियों के छूटने लगे पसीने
सम्मेलन के दौरान अचानक दो बीजेपी विधायकों की नाराजगी देखकर अधिकारियों के पसीने छूटने लगे. आगरा की फतेहपुर सिकरी सीट से विधायक चौधरी बाबूलाल के गर्म तेवर देख पंचायती राज विभाग के अधिकारी सकते में पड़ गए. विधायक चौधरी बाबूलाल के नाराजगी देखकर फतेहाबाद सीट से विधायक छोटेलाल वर्मा ने भी उनके सुर में सुर मिलाय और खूब खरी खोटी सुनाई.

दोनों बीजेपी विधायकों को मंच पर कुर्सी ना मिलने की वजह से नाराज हो गए थे. फतेहाबाद से विधायक छोटेलाल वर्मा ने तो यहां तक कह दिया की जो एक दो बार के विधायक हैं उन्हें मंच पर बैठाया हैं, मैं पांच बार का विधायक हूं, हमें मंच पर जगह नहीं दी गई और कार्यक्रम का बहिष्कार करने तक की बात कह दी. 

मंच के सामने सोफे पर बैठे
इस घटना के बाद विधायकों को मनाने का सिलसिला शुरू हुआ. पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने दोनों विधायकों को समझाते हुए मामला शांत कराया और उन्हें मंच के सामने सोफे पर बैठा दिया. दोनों विधायकों का दर्द सिर्फ इतना था कि उन्हें मंच पर कुर्सी नहीं मिली थी, जबकि महिला जनप्रतिनिधियों को मंच पर जगह दे दी गई थी. जिसके बाद दोनों बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल और छोटेलाल वर्मा भड़क उठे थे. 

विधायकों ने कुर्सी ना मिलने को खुद का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि एक और दो बार के विधायक मंच पर हैं, जबकि हम पांच बार के विधायक हैं. इसके बावजूद हमें मंच पर नहीं बैठाया गया. गुस्से से आग बबूला दोनों विधायक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नजर आए.

दोनों विधायकों की नाराजगी पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कुर्सी ना मिलने की वजह से विधायक गुस्से में आ गए थे. उन्होंने बताया कि मंच पर महिला विधायकों को जगह दे दी गई, क्योंकि वह आधी आबादी हैं. उसके बाद उन्हें नहीं भड़काना चाहिए था , मंच पर जगह न मिलने की वजह से विधायक भड़के उठे.

ये भी पढ़ें: Shri Krishna Janmabhoomi: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget