एक्सप्लोरर

बस्ती: भाइयों की दिल दहला देने वाली करतूत, मां और बहन को जिंदा जलाकर की हत्या

Crime News: कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कलयुगी भाइयों ने जमीन में बाधा बन रही अपनी मां और बहन को आग लगाकर मार डाला उसके बाद उनके शव को घर में छिपाकर फरार हो गए.

Basti Crime News: जमीन के लालच में अपने ही परिवार के खून के प्यासे दो भाइयों ने मिलकर दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. अपनी मां और बेटी को जिंदा जलाकर उनके शव को घर के अंदर एक चौकी पर रखकर फरार हो गए. जिस जमीन को लेकर ये सारा फसाद था उस जमीन की फाइनल सुनवाई बुधवार को होनी थी, जिसमें मृतक मां की गवाही आज थी. मगर जमीन हाथ से न जाए इसको लेकर दो बेटों ने ऐसी खौफनाक साजिश रची की जिसकी किसी को कल्पना भी नहीं थी.

कलयुगी भाइयों ने जमीन में बाधा बन रही अपनी मां और बहन को आग लगाकर मार डाला उसके बाद उनके शव को घर में छिपाकर फरार हो गए. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. इस घटना ने पूरे इलाके के ग्रामीणों का दिलो दिमाग झकझोर के रख दिया. रात में सोते समय कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मां बेटी की जलकर मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक मां बेटी ने पहले भी हत्या की आशंका जताई थी. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सेठा गांव की रहने वाली गोदावरी देवी और उनकी पुत्री सौम्या की उनके ही घर में जली हुई लाश ग्रामीणों ने देखा तो थाना कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी. जिसके बाद क्षेत्राधिकारी कलवारी, थाना प्रभारी कप्तानगंज, क्राइम ब्रांच की टीम अलावा फाॉरसिक टीम और बस्ती पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. 

Basti News: पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने अफसर पर लगाया भष्ट्राचार का आरोप, CM योगी को लिखा पत्र

दोनों मां बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतिका गोदावरी देवी के पति अवधेश उपाध्याय की मृत्यु कैंसर से दो साल पहले हो गई थी. जिनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, बड़े बेटे का नाम करुणाकर उपाध्याय है और दूसरा बेटा राजन व तीन बेटी सुधा व सरिता है जो विवाहित हैं. आखिरी में सबसे छोटी बेटी सौम्या थी जिनका विवाह होना बाकी था. 

मृतका की पुत्री सरिता ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मृत्यु के पहले वसीयत को लेकर घर में झगड़ा विवाद हुआ करता था. इन्हीं वजह से उसकी मां और बहन को घर में ही जलाकर मार दिया गया. पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया है, कुछ लोगों के ऊपर घर में जलाकर हत्या करने का नामजद आरोप है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी सर्विलेंस और स्थानीय थाना की टीम लगा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget