एक्सप्लोरर

UP: बस्ती में हंसराज इंटर कॉलेज के शिक्षक से मारपीट, बच्चों को पढ़ाने से रोका, जानें- क्या है मामला?

UP News: बस्ती के गणेशपुर नगर पंचायत के हंसराज इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच आपसी विवाद ने अब छात्रों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में जब गुंडागर्दी हो और छात्रों का भविष्य दांव पर लग जाए, तो यह हमारे समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन जाता है. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से ऐसी ही एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. गणेशपुर नगर पंचायत के हंसराज इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच आपसी विवाद ने अब छात्रों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है. यहां एक शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहा है, तभी दबंग आकर उससे मारपीट करने लगता है.

दरअसल, यह मामला इकोनॉमी विषय के टीचर राजेश चौधरी और स्कूल मैनेजमेंट के बीच चल रहे एक पुराने विवाद से शुरू हुआ. यह विवाद तब और बढ़ गया जब दबंगों ने बीच क्लास में घुसकर शिक्षक राजेश चौधरी के साथ बदसलूकी और हाथापाई की.

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के चपरासी चंद्रशेखर, बाबू रघुवीर और सुनील शिक्षक से मारपीट करते हुए देखे जा रहे हैं. इस विवाद का खामियाजा यहां पढ़ने आने वाले छात्रों पर भुगतना पड़ रहा है. स्कूल मैनेजमेंट ने उन सभी छात्रों को स्कूल से निकाल दिया है, जिन्होंने इकोनॉमी विषय लिया था. 

'छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा मैनेजमेंट'

पीड़ित शिक्षक राजेश चौधरी का आरोप है कि मैनेजमेंट जानबूझकर उन छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा है, जो पढ़ना चाहते हैं. शिक्षक ने बताया कि बच्चों से अधिक फीस ली जा रही है ताकि कोई बच्चा अर्थशास्त्र के विषय में एडमिशन न ले सके. इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट की गई, कॉलेज के पूर्व प्रबंधक के इशारे पर लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है.

पीड़ित शिक्षक ने कहा, कॉलेज की मनसा है कि कोई भी बच्चा उनके द्वारा पढ़ाए जा रहे विषय में एडमिशन न ले और उन्हें हटा दिया जाए. पूर्व प्रबंधक रण बहादुर सिंह पर आरोप लगाते हुए शिक्षक राजेश ने कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

प्रिंसिपल ने आरोपों से झाड़ा पल्ला

वहीं, इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र ने आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, पीड़ित शिक्षक ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है. जिलाधिकारी (DM) और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को भी पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

'इगो की लड़ाई में बच्चों को नहीं पिसने दिया जाएगा'

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि इगो की लड़ाई में बच्चों को नहीं पीसने दिया जाएगा, जो भी बच्चे अर्थशास्त्र पढ़ना चाहते है उन्हें कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी. साथ ही यह भी कहा कि आगामी 12 तारीख को कॉलेज में कोई बच्चा आकर इकोनॉमी में एडमिशन ले सकता है, इसके लिए उन्होंने पुलिस और प्रिंसिपल को पत्र जारी कर दिया है. स्कूल में पढ़ाते वक्त शिक्षक के साथ बदसलूकी करने की भी जांच करवाई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget