एक्सप्लोरर

Basti News: फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ पोस्ट कर बुरे फंसे शिक्षक, पुलिस ने भेजा जेल

Basti Teacher Arrested: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ लिखना गुरुजी का जी का जंजाल बन गया. प्रधानमंत्री का अपमान देख हरकत में आई यूपी पुलिस ने गुरुजी को हवालात की हवा खिला दी.

UP News: इन दिनों विपक्ष के तौर पर इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा. बस्ती में एक गुरुजी को इंडिया गठबंधन से आगे निकलना महंगा पड़ गया. फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्ट कर शिक्षक बुरे फंस गए. कप्तानगंज ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक हरिश्चंद्र वर्मा को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए हवालात की हवा खिला दी है.

महंगा पड़ा इंडिया गठबंधन से आगे निकलना

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उबाल को कौड़ीकोल निवासी गुरुजी रोक नहीं पा रहे थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर गुरुजी विपक्ष की भूमिका निभाने लगे. फेसबुक पर पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी वायरल हो गई. गुरुजी का पोस्ट बीएसए के पास भी पहुंच गया. पढ़ने के बाद शिक्षक को निलंबित करते हुए बीएसए ने मुकदमा दर्ज करवा दिया. चार सितंबर को गुरुजी के फेसबुक अकाउंट से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई थी.

सरकारी टीचर 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

मामला संज्ञान में आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव ने कप्तानगंज थाने को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी शिक्षक का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया है. चर्चा है कि गुरुजी चले थे इंडिया गठबंधन का रॉबिनहुड बनने मगर योगी सरकार ने जेल की हवा खिला दी. मणिपुर की घटना के बहाने शिक्षक हरिश्चंद्र वर्मा ने पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी.

मणिपुर की घटना के बहाने साधा था निशाना

उन्होंने लिखा कि अभी तो मणिपुर में हुआ है, कुछ दिनों में देश भर की महिलाओं के साथ यही होगा. सोशल मीडिया पर पीएम के खिलाफ लिखना गुरुजी का जी का जंजाल बन गया. गुरुजी 14 दिन के लिए जेल भेजे गए हैं. बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि कप्तानगंज के एक प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक हरिश्चंद्र वर्मा के किए गए पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया था. जानकारी मिलने के बाद निलंबित करते हुए शिक्षक के खिलाफ कप्तानगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया है. प्रधानमंत्री का अपमान देख पुलिस दोगुनी गति से हरकत में आ गई और 24 घंटे के अंदर हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में पड़ी दरार? अखिलेश यादव पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget