एक्सप्लोरर

बस्ती के सरकारी स्कूल में 4 साल बाद भी नहीं जोड़ी गई बिजली, छात्रों के साथ शिक्षक भी परेशान

UP News: सदर ब्लॉक के कुढ़ा पट्टी दरियांव गांव में सरकार ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विद्यालय संचालन शुरू हुए 4 साल का समय बीत गया है, मगर स्कूल में बिजली नहीं जोड़ी गई है.

बस्ती जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर सदर ब्लॉक के कुढ़ा पट्टी दरियांव गांव में सरकार ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना की. इस कॉलेज को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किये गए, वर्ष 2020 में यह बनकर तैयार हो गया. साल 2021 में विद्यालय का संचालन शुरू भी हो गया. मगर मूलभूत सुविधा के नाम पर यहां पढ़ने वाले बच्चों से ठगी हो गई.

बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भी इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं और अध्यापकियों को उठाना पड़ रहा है. आपको ताज्जुब होगा कि स्कूल के क्लासों की छतों पर पंखे तो लगे है, दिवाल पर बल्ब भी टंगे है मगर बिजली का करेंट आज तक नहीं पहुंच पाया. 

छात्राओं ने बयां की अपनी समस्या
विद्यालय की छात्राएं बताती है कि रास्ता न होने की वजह से काफी समस्याएं आती है, खेत का मालिक कभी कभी उन्हें आने नहीं देता, तो बरसात में इस कदर दुश्वारियां झेलनी पड़ती कि कि पगडंडी का रास्ता कहां गुम हो जाता पता ही नहीं चलता. बहुत मुश्किल और कठिनाइयों का सामना करने के बाद वे विद्यालय तक पहुंच पाती है और यहां आने के बाद बिजली की दिक्कत. भीषण गर्मी में पंखा होते हुए भी उन्हें पसीने से दो चार होते हुए पढ़ना पड़ता है.

विद्यालय की शिक्षिका बताती हैं कि रास्ता न होने की वजह से वे खुद अपनी गाड़ी स्कूल से 200 मीटर दूर खड़ी करती है. उसके पैदल पगडंडी से होकर स्कूल पहुंचते है, सब कुछ होते हुए भी स्कूल में बिजली नहीं है.

जबकि स्कूल और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से बिजली विभाग को बजट बहुत पहले भेजा जा चुका है. बावजूद इसके आज तक जिम्मेदारों ने विद्युत की व्यवस्था अभी तक नहीं की है, जिस वजह से छात्राओं की संख्या अब स्कूल में कम होते जा रही है.

बिजली विभाग को भेज जा चुका है बजट

वहीं उप जिला विद्यालय निरीक्षक उमाशंकर ने बताया कि जनपद के तीन ऐसे इंटर कॉलेज है जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है. इसी तरह सादर ब्लॉक का कुढ़ा पट्टी दरियांव गांव में बने कन्या इंटर कालेज ने भी लाइट नहीं पहुंच पाई है. बिजली विभाग को कई बार उनकी तरफ से पत्र लिखा गया है, यहां तक कि उन्हें बजट भी भेजा जा चुका है. बावजूद इसके बिजली नहीं जोड़ी गई है.

बिजली विभाग के चीफ अभियंता ने क्या कहा?

बिजली विभाग के मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि टेंडर हो गया है, ठेकेदार की गलती है जो अभी तक स्कूलों को बिजली से आच्छादित नहीं किया गया. उन्होंने कहा 15 दिन के अंदर सभी स्कूलों में बिजली का काम पूरा हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget